फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Green India beat Blue India by one run in Pink Ball match

पिंक बोल मुकाबले में ग्रीन इंडिया ने ब्लू इंडिया को एक रन से दी मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Green India beat Blue India by one run in Pink Ball match
दीपक लोहिया मेमोरियल दिव्यांग ट्रॉफी पिंक बोल टी20 मुकाबले के दौरान शॉट लगाता खिलाड़ी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जी लिट्रा वैली मैदान में फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बैनरतले आयोजित दीपक लोहिया मेमोरियल दिव्यांग ट्रॉफी पिंक बॉल टी-20 मुकाबले का शुभारंभ किया। देशभर के खिलाड़ियों की प्रतिभा को देख कर भारत की तीन टीमें बनाई गई हैं, जिनका नाम ग्रीन इंडिया, ब्लू इंडिया और रेड इंडिया रखा है। उन्होंने कहा कि देश की तीनों टीमों के बीच में दो दिन तक डे नाइट मैच रहेंगे। पहले दिन मुकाबले में पहले दिन ग्रीन इंडिया और इंडिया के बीच में पहला मुकाबला खेला। पहले दिन मुकाबले में ग्रीन इंडिया ने ब्लू इंडिया को एक रन से मात दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में पीसीसीएआई के चीफ पैटर्न एवं उद्योगपति धर्मेश शाह पहुंचे और मुकाबले का टॉस उछालकर शुभारंभ किया। पहले मैच की शुरुआत में ही ग्रीन इंडिया की स्थिति कमजोर रही। आमीन ने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर टीम ग्रीन के दो बड़े विकेट झटके लिए, जिसमें तुषार और सचिन जैसे दिग्गज खिलाड़ी आउट हो गए। पारी खेलते हुए अर्जुन वैद्या ने 26 रन बनाए। कप्तान वसीम इकबाल और पिंटू की जोड़ी ने बेहतरीन पारी खेलते हुए ब्लू इंडिया टीम के समक्ष 133 रन का लक्ष्य खड़ा किया।
विज्ञापन

सफल गेंदबाज अखिल ने 4 ओवर में 26 रन देकर चार विकेट लिए , अमिल भूमिक ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं, 133 के जवाब में टीम ब्लू इंडिया की शुरुआती पारी अच्छी रही, लेकिन कप्तान वसीम ने आनंद घोघलिया को आउट कर बड़ा विकेट हासिल किया, जिससे पारी में अलग से बदलाव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ब्लू इंडिया की तरफ से लोकेश मरघड़े ने 28 गेंद पर 32 रन बनाए, अमरीक ने 26 रन बनाए। टीम ग्रीन की ओर से गेंदबाजी में वसीम ने 4 ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किए। अर्जुन वैद्या ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिए। वसीम की बेहतरीन कप्तानी के चलते टीम ने बड़े स्तर पर कामयाबी हासिल की और वसीम की बेहतरीन कप्तानी के चलते पहले मैच में वसीम को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

पीसीसीएआई के अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया ने बताया कि दोनो टीमों में कड़े मुकाबले के चलते ग्रीन इंडिया टीम ने यह मुकाबला एक रन से जीत लिया। इस अवसर पर पीसीसीएआई राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया, सचिव रवि चौहान, अमन सराफ, अविनाश शर्मा दिल्ली, कोच नरेंद्र धवन, अतुल त्यागी, सीआर स्वामी, संजय गोयल, कपिल अग्रवाल, राहुल सांगवान, रमेश सैनी, राजेश कोच, मोनी मोहन कोच, शुभम शर्मा, अमित कुमार, कमांडर सागर कुमार, महेश कुमार और अशोक कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीसीसीएआई के अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ के पुत्र अमन सर्राफ रहे। वहीं, कार्यक्रम में महंत चरणदास का विशेष सानिध्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed