फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Grape-3 ban lifted, mining starts in Kharkadi Sohan

Bhiwani News: ग्रेप-3 की पाबंदी हटी, खरकड़ी सोहान में खनन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Grape-3 ban lifted, mining starts in Kharkadi Sohan
खरकडी सोहान में खनन कार्य चालू।
तोशाम। ग्रेप-3 की लागू पाबंदी हट जाने के बाद खरकड़ी सोहान की पहाड़ी में खनन कार्य फिर से शुरू हो गया है। इधर, खानक स्थित पहाड़ में खनन कार्य की शुरुआत के लिए अभी भी उच्च अधिकारियों की अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में खानक में खनन कार्य शुरू न होने से भवन सामग्री तो महंगे भाव पर मिलेगी। वहीं क्रशर मालिकों को हर रोज लाखों रुपये का घाटा हो रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि करीब 3 माह पहले खानक पहाड़ में खनन कार्य बंध हो गया था। पहले तो खानक पहाड़ से पत्थर निकालने की क्षमता पूरी हो गई थी, फिर प्रदूषण बढ़ने के कारण ग्रेप-3 के नियम लागू हो गए। इसके कारण खनन संबंधी कार्यों पर रोक लग गई। अब जब ग्रेप की पाबंदियां हट गई हैं तो प्रदूषण विभाग ने भी कार्य के शुरू करने निर्देश दे दिए हैं लेकिन पहाड़ में खनन कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


खरकड़ी सोहान की पहाड़ी में खनन कार्य की शुरुआत

महादेव एन्क्लेव प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने खरकड़ी सोहान की पहाड़ी में 5.32 हेक्टेयर में खनन कार्य की शुरुआत कर दी है। पत्थर का भाव कंपनी ने 250 रुपये प्रति टन निर्धारित किया गया है। खरकड़ी सोहान की पहाड़ी में 2 कांटे लगाए गए हैं, वहीं खनन कार्य में 6 से 7 मशीन जुटी हैं। मंगलवार को खान से 50 से 60 गाड़ियां पत्थर की निकालीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों नहीं हो रहा खानक में खनन कार्य की शुरुआत

एचएसआईआईडीसी के अधिकारी अनिल सिंगला की माने तो पहाड़ में खनन कार्य करने के लिए उच्च अधिकारियों के आदेश नहीं आए हैं। उनके आदेशों का इंतजार है। आदेश आते ही खनन कार्य की शुरूआत हो जाएगी। वहीं इस बारे में क्रशर एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण मलिक ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि खानक पहाड़ में जल्द से जल्द खनन कार्य की शुरुआत की जाए ताकि लोगों को रोजगार मिल सके व भवन सामग्री भी उचित भाव पर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed