{"_id":"66804e22e870acf915017b07","slug":"grant-distribution-program-today-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-119413-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: डॉ. बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के लाभार्थियों को अनुदान वितरण कार्यक्रम आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: डॉ. बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के लाभार्थियों को अनुदान वितरण कार्यक्रम आज
Sat, 29 Jun 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 29 Jun 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। पंचायत भवन में 30 जून को डॉ. बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना व मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को अनुदान वितरण का जिलास्तरीय समारोह होगा। इसमें वित्त मंत्री जेपी दलाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में विधायक घनश्याम सर्राफ की भी उपस्थिती रहेगी।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पानीपत में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया जाएगा। एडीसी हर्षित कुमार ने बताया कि 30 जून को दोपहर बाद दो बजे समारोह होगा। नवीन सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं गृह नवीनीकरण अनुदान वितरण कार्यक्रम 30 जून को जिला स्तर पर मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि नई सामाजिक सुरक्षा पेंशन यानी वृद्धावस्था सम्मान भत्ता (ओएएसए), विकलांगता पेंशन (डीपी) के वितरण के लिए राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर समारोह आयोजित किए जाएंगे। डॉ. बीआर आंबेडकर योजना के तहत विधवा पेंशन (डब्ल्यूपी), विधुर और अविवाहित व्यक्तियों को वित्तीय सहायता (एफएडब्ल्यूयूपी) और हाउस नवीनीकरण अनुदान (एचआरजी) योजना के लाभ पात्रों को अनुदान वितरण के लिए 30 जून को कार्यक्रम आयोजित किए जाएगा। इस कार्यक्रम के प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारी सीईओ जिला परिषद अशवीर नैन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।