{"_id":"65108d54afbdd8933404abe7","slug":"grandmother-and-grandson-die-after-being-hit-by-haryana-roadways-bus-bhiwani-news-c-21-hsr1033-225387-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में आकर दादी व पोता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में आकर दादी व पोता की मौत
Mon, 25 Sep 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
भिवानी: गांव आलमपुर के नजदीक हादसे के दौरान खड़ी रोडवेज बस।
तोशाम। गांव आलमपुर के नजदीक दोपहर करीब डेढ़ बजे बस की चपेट में आने से बाइक सवार दादी और पोता की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आलमपुर निवासी महिला हवाकौर (65) व दीपांशु(15) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में बाइक चालक सुनील के बयान दर्ज किए और बस चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।
गांव आलमपुर निवासी सुनील ने बताया कि उसकी माता हवाकौर बीमार थी। वह बाइक पर बेटा दीपांशु के साथ अपनी माता को उपचार के लिए तोशाम लेकर जा रहा था। जैसे ही वे गांव के लिंक रोड से मेन रोड पर चढ़े तो हरियाणा रोडवेज की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस कारण वह खेतों में जा गिरा, जबकि उसकी माता व बेटा को बस ने कुचल दिया। आस-पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसकी माता व बेटा को तोशाम अस्पताल में पहुंचाया तो चिकित्सकों ने दीपांशु को मृत घोषित कर दिया। जबकि कुछ समय बाद उपचार के दौरान हवाकौर ने भी अपना दम तोड़ दिया। इस खबर से पूरे गांव में मातम छा गया।
इकलौती संतान था दीपांशु
दीपांशु के पिता सुनील ने बताया कि उसकी माता बीमार थी तो इस कारण से बाइक पर वह अकेली नहीं बैठ सकती थी। इसलिए वह अपने बेटे दीपांशु को बाइक पर दादी को पकड़ने के लिए साथ लेकर गया था। लेकिन उसे क्या पता था जिसे वह सहारा देने के लिए लेकर जा रहा है उसका हमेशा के लिए साथ छूट जाएगा। दीपांशु सुनील की इकलौती संतान थी। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक युवक की मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने इस मामले में बस चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और अपनी आगामी कार्रवाई में लग गई है।
-एसआई सुरेश कुमार, जांच अधिकारी, तोशाम पुलिस थाना, भिवानी।