{"_id":"67e99cb94a6df03d9001ba88","slug":"grand-welcome-to-hindu-new-year-squares-decorated-with-saffron-colour-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-132007-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हिंदू नववर्ष का भव्य स्वागत, चौराहे भगवा रंग से सजाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हिंदू नववर्ष का भव्य स्वागत, चौराहे भगवा रंग से सजाए
Mon, 31 Mar 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
हिंदू नववर्ष के अवसर पर सजाया गया हांसी गेट चौक।
भिवानी। भारतीय नववर्ष उत्सव मंच द्वारा विक्रम संवत-2082 के शुभारंभ पर हिंदू नववर्ष का भव्य स्वागत किया। इस दौरान छोटी काशी भिवानी के सभी चौराहे भगवा रंग से सजाए गए। इसके अलावा विभिन्न मुख्य मार्गों पर भी भगवा झंडे लगाए गए।
यही नहीं शहर में एक हजार से भी अधिक दुकानों पर भगवा रंग के झंडे व बधाई संदेश मंच द्वारा भेंट किए गए। इसके चलते हिंदू नववर्ष पर शहर में खासी रौनक देखने को मिली। भारतीय नववर्ष उत्सव मंच के सदस्य अमित बंसल मुंढ़ालिया ने बताया कि आज के युवाओं को अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से आने वाले नववर्ष की पूरी जानकारी रहती है, लेकिन वे हिंदू नववर्ष के बारे में कुछ नहीं जानते। जबकि हिंदू धर्म में विवाह शादी जैसे अन्य शुभ कार्य हिंदू पंचांग के आधार पर किए जाते हैं। ऐसे में प्रत्येक जन तक विक्रमी संवत् के तहत मनाए जाने वाले भारतीय नववर्ष की जानकारी पहुंचाने के लिए ये कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा शहर को भव्य तरीके से सजाया गया।
भारतीय उत्सव मंच के सदस्य अतुल गुप्ता ने बताया कि बच्चों और महिलाओं में हिंदू नववर्ष के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से हिंदू नववर्ष प्रतियोगिता का आयोजन जेसीआई भिवानी डायमंड के सौजन्य से करवाया गया, जिसका परिणाम 2 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। जिसका प्रथम पुरस्कार 2100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1100 रुपये, तृतीय पुरस्कार 500 रुपये रहेगा। इसके अलावा 5 प्रोत्साहन पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे, जिसके तहत 250-250 रुपये की राशि से प्रतिभागियों को मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अधिवक्ता हनवंत तंवर, धीरज सोनी, दिनेश गोयल उपस्थित रहे।