फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   grain market, adhati strike, crops purchasing

आढ़तियों की हड़ताल का नहीं कोई असर, फसलों की हुई सरकारी खरीद

Thu, 08 Apr 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
grain market, adhati strike, crops purchasing
नई अनाजमंडी में अपनी गेहूं की फसल ट्रैक्टर-ट्राली से उतारते हुए किसान। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। प्रदेश की अधिकांश मंडियों में आढ़तियों की हड़ताल के बावजूद वीरवार को भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी सुचारु रूप से चली। मंडी में आढ़तियों की हड़ताल का कोई असर नहीं दिखा, जबकि किसान भी मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे और सरकारी खरीद भी हुई। कस्बाई मंडियों में भी हड़ताल पूरी तरह से बेअसर रही। आढ़तियों ने हड़ताल का कोई समर्थन नहीं किया और मंडियों में प्राइवेट व सरकारी खरीद में अपनी पहले की तरह ही नियमित भूमिका निभाई। वीरवार को जिला मुख्यालय की मंडी में 200 किसानों का करीब 12 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा गया। जबकि 400 से अधिक किसानों के गेट पास भी सरसों खरीद के लिए काटे, जिनकी सरसों मंडी में पहुंचने के बाद प्राइवेट एजेंसियों ने खरीद की।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह से ही मंडी में किसान पहुंचने शुरू हो गए। सुबह आढ़तियों की हड़ताल की सुगबुगाहट ने अधिकारियों की बैचेनी भी बढ़ा दी। मंडी में आढ़तियों की हड़ताल से जुड़ी अफवाहें दोपहर तक चली, मगर दोपहर बाद जब गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हुई तो आढ़तियों ने भी अपनी भूमिका निभाई वहीं सुबह से ही मंडी में हुई सरसों की आवक में भी आढ़तियों ने जमकर प्राइवेट खरीद कराई। मंडी में वीरवार को सरसों के करीब 400 टोकन काटे गए, जिनके आठ हजार क्विंटल से अधिक सरसों की प्राइवेट बिक्री कराई गई। इसी तरह सरकारी खरीद में करीब 200 किसान शामिल हुए, जिनका 12 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं खरीदा गया। मंडी में गेहूं व सरसों की आवक पीक पर पहुंच गई हैं। यही वजह है कि मंडी में फसल रखने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं बची है। कई आढ़तियों ने तो किसानों के गेहूं को सड़क किनारे फुटपाथ पर उतरवा दिया, जबकि कई आढ़तियों ने प्लेटफार्म से नीचे ही गेहूं व सरसों की ट्राली खाली करा दी।
विज्ञापन

वर्जन:::
भिवानी मंडी में आढ़तियों की किसी भी तरह की कोई हड़ताल नहीं हुई। आढ़तियों ने खरीद में पहले की तरह ही अपनी भूमिका निभाई है। कुछ जिलों में बड़ी मंडियों में फसल भुगतान को लेकर विवाद बना हुआ हैं, हमारी तो पहले से ही मांग रही है कि सरकारी खरीद में किसान के सीधे खाते में भुगतान किया जाए। हमारा हड़ताल में शामिल होने का कोई भी मुद्दा नहीं था। मंडी में सुचारु रूप से काम चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामनिवास गुप्ता सिवानीवाला, प्रधान ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन भिवानी।
वर्जन:::
मंडी में वीरवार को गेहूं की सरकारी खरीद नियमित रूप से हुई है। पहले की अपेक्षा मंडी में ज्यादा किसान पहुंच रहे हैं। गेहूं की सरकारी खरीद के साथ साथ नियमित रूप से उठान भी सुनिश्चित किया जा रहा है। खरीद कार्य में किसी भी तरह की किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जा रही है।
- मुकेश कुमार, परचेजर एवं खाद्य निरीक्षक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed