फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   govt agency will buy Moong on msp in 6 district

छह जिलों की मंडियों में हैफेड और एचडब्ल्यूसी किसानों का मूंग खरीदेंगी, शेड्यूल जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
govt agency will buy Moong on msp in 6 district
लोहारू रोड स्थित नई अनाजमंडी। संवाद - फोटो : Bhiwani
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। एमएसपी पर किसानों के मूंग खरीद का शेड्यूल सरकार ने जारी किया है। 1 अक्तूबर से 15 नवंबर तक छह जिलों की 23 मंडियों में मूंग की सरकारी खरीद की जाएगी। मूंग खरीद के लिए भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़ व सिरसा की मंडियों में व्यवस्था की गई है। अकेले भिवानी जिले में इस बार रिकॉर्ड 50 हजार हेक्टेयर भूमि पर मूंग बिजाई की गई है। अच्छा मानसून रहने की वजह से मूंग की बंपर पैदावार की उम्मीद है। सरकार ने मूंग का एमएसपी 7275 रुपये निर्धारित किया है।
भिवानी जिले की छह मंडियों में मूंग की सरकारी खरीद होगी। भिवानी में पिछले साल 90 हजार हेक्टेयर भूमि पर बाजरा की बिजाई की गई थी। अबकी बार करीब 60 हजार हेक्टेयर भूमि पर बाजारे की बिजाई की गई है। बाजरे का कम हुआ दायरा मूंग बिजाई के प्रति किसानों का बढ़ा रुझान बता रहा है। ज्यादातर मरुस्थली इलाकों के किसानों ने इस बार बाजरा बिजाई न कर मूंग बोई है। कृषि विभाग ने भी खरीफ सीजन बिजाई की रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसके आधार पर अब किसानों का फसल रजिस्ट्रेशन बढ़ाने की तरफ जोर है। जिन किसानों की पोर्टल पर फसल रजिस्टर्ड होगी, उन्हीं किसानों को सरकार की फसल प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलेगा। वहीं मंडी में एमएसपी पर किसान उस फसल को भी बेच पाएंगे।
विज्ञापन

ये किए हैं मूंग खरीद के लिए मंडियों में एजेंसियों के लिए दिन निर्धारित
जिला मंडी हैफेड एचडब्ल्यूसी
भिवानी सिवानी 1,3,5 1,4,6
तोशाम 1,3,5 2,4,6
लोहारू 2,4,6 1,3,5
भिवानी 1,3,5 2,4,6
जूई 1,3,5 2,4,6
बहल 2,4,6 1,3,5
चरखी दादरी
चरखी दादरी 1,3,5 2,4,6
बाढड़ा 00 00
हिसार
हिसार 2,4,6 1,3,5
हांसी 1,3,5 2,4,6
बरवाला 2,4,6 1,3,5
आदमपुर 1,3,5 2,4,6
फतेहाबाद
भट्टूकलां 1,3,5 2,4,6
फतेहाबाद 2,4,6 1,3,5
महेंद्रगढ़
महेंद्रगढ़ 1,3,5 2,4,6
अटेली 2,4,6 1,3,5
सिरसा
सिरसा 1,3,5 2,4,6
ऐलनाबाद 2,4,6 1,3,5
डबवाली 1,3,5 2,4,6
डिंगमंडी 2,4,6 1,3,5
कालांवाली 1,3,5 2,4,6
खरीद के लिए दिन निर्धारित कर दिया है
सरकार की तरफ से मूंग खरीद के लिए मंडियों में खरीद के लिए दिन निर्धारित किया है। हैफेड और एचडब्ल्यूसी मूंग की खरीद एमएसपी पर करेंगे। इसके लिए मंडियों में खरीद की व्यवस्था संबंधी हिदायतें दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल कालरा, नोडल अधिकारी व जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed