{"_id":"66b6c18914f233edcf007464","slug":"government-will-give-rs-2000-per-acre-to-every-farmer-if-rains-reduce-finance-minister-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-121447-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश कम होने पर हर किसान को प्रति एकड़ 2000 रुपये देगी सरकार : वित्त मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश कम होने पर हर किसान को प्रति एकड़ 2000 रुपये देगी सरकार : वित्त मंत्री
Sat, 10 Aug 2024 06:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते वित्त मंत्री जेपी दलाल।
भिवानी। हरियाणा के वित्त मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि बारिश कम होने पर हर किसान को प्रति एकड़ दो हजार रुपये के हिसाब से 1600 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने विनेश फौगाट को राज्यसभा भेजने के हुड्डा के बयान पर कटाक्ष किया।
हरियाणा के वित्त मंत्री जेपी दलाल शुक्रवार को भिवानी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने बीपीएल परिवारों को एक हजार किलोमीटर की फ्री यात्रा, गैस सिलिंडर 500 रुपये में देने, 86 लाख परिवारों को आयुष्मान का लाभ दिया है और बारिश कम होने पर हर किसान को प्रति एकड़ दो हजार रुपये के हिसाब से 1600 करोड़ रुपये किसानों को दिए जाएंगे।
पहलवान विनेश फौगाट को बहुमत होने पर पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा राज्यसभा भेजने के सवाल पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जब बहुमत था तब उन्हें घर से बाहर कोई नहीं दिखा। जेपी दलाल ने कहा कि वो गुमराह कर रहे हैं, क्योंकि उनकी सरकार में हमारी रेसलर गीता व बबीता को नौकरी तक पाने को संघर्ष करना पड़ा था। मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गरीब बच्चों को मेरिट पर नौकरी दे रही है, जबकी कांग्रेस चहेतों को देती थी। ये फर्क है कांग्रेस व भाजपा में।
विज्ञापन
साथ ही पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश की घटना पर दलाल ने कहा कि वहां जो हुआ वो चिंताजनक है। वहां मंदिरों को जलाया जा रहा है और हिन्दुओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं। वहीं बांग्लादेश में फंसे भारतीय लोगों को लेकर जेपी दलाल ने कहा कि बांग्लादेश से भी हर भारतीय को सकुशल भारत लाया जाएगा।