फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Government schools are being developed as brands: Education Minister

सरकारी स्कूलों को ब्रांड के रूप में किया जा रहा है विकसित : शिक्षा मंत्री

Fri, 08 Aug 2025 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 08 Aug 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Government schools are being developed as brands: Education Minister
गांव प्रेमनगर के राजकीय उच्च विद्यालय में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते शिक्षा मंत्र
भिवानी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि बच्चे राष्ट्र की धरोहर हैं और शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास भी उतना ही जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में शिक्षित युवा पीढ़ी की अहम भूमिका है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई अहम कदम उठा रही है और सरकारी स्कूलों को ब्रांड के रूप में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने घोषणा की कि गांव प्रेम नगर के सरकारी विद्यालय में छात्र संख्या का मानक पूरा होने पर स्कूल को 12वीं कक्षा तक अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही गांव में चौपाल का निर्माण करवाने की भी घोषणा की। वे शुक्रवार को प्रेमनगर स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पंचकूला और पानीपत के सरकारी स्कूलों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन स्कूलों में दाखिले के लिए बच्चों की हजारों में कतार लगी रहती है। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर अभिभावकों को आश्वासन दें कि सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा दी जाएगी। मेधावी छात्रों के लिए नेट, जेई आदि परीक्षाओं की कोचिंग कक्षाएं भी चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकारी स्कूलों का परिणाम निजी स्कूलों से बेहतर रहा है और यहां का स्टाफ अधिक उच्च शिक्षित है। सरकारी स्कूलों में पेयजल, शौचालय, कक्षाएं, डिजिटल क्लासरूम, लाइब्रेरी जैसी सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा पहला राज्य है जिसने नई शिक्षा नीति लागू की है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के आधारभूत ढांचे में तेज गति से सुधार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बवानीखेड़ा से विधायक कपूर वाल्मीकि ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रहे हैं और जलभराव वाले गांवों का स्थायी समाधान किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने शिक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि वे तकनीकी शिक्षा सहित शिक्षा के अन्य सभी पहलुओं को मजबूत करने में अग्रसर हैं। कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने नशा मुक्ति पर नाटक, हरियाणवी नृत्य और स्वागत गीत प्रस्तुत किए।

ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री, विधायक कपूर वाल्मीकि, भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश गौड़ और बवानीखेड़ा नगर पालिका चेयरमैन सुंदर अत्री का पगड़ी और फूलमालाओं से स्वागत किया। सरपंच राजेश ने गांव के विकास से जुड़ा मांग पत्र शिक्षा मंत्री को सौंपा। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, प्रधान आजाद सिंह ढांडा, रमेश बूरा, सरपंच राजेश, कैप्टन कलम सिंह सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed