फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Government is sending crop prices directly to farmers' accounts within two days: Dushyant Chautala

फसल के दाम दो दिन के अंदर किसान के खाते में सीधे भेज रही है सरकार : दुष्यंत चौटाला

Tue, 12 Dec 2023 11:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 12 Dec 2023 11:12 AM IST
विज्ञापन
Government is sending crop prices directly to farmers' accounts within two days: Dushyant Chautala
 उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपने दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबो​​धित करते। डीपीआरओ
बवानीखेड़ा। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने सोमवार को कस्बा बवानीखेड़ा, धनाना और बलियाली में ग्रामीणों को संबोधित किया। कहा कि प्रदेश में किसानों को फसल का पूरा भाव दिया जा रहा है। फसलों के दाम दो दिन के अंदर किसानों के खाते में सीधे जा रहे हैं। पिछले चार साल में विकास की नई तस्वीर उभरकर सामने आई है। उन्होंने कहा कि विकास की गति को रुकने नहीं दिया जाएगा। सरकार आमजन की हितों को लेकर प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

चौटाला ने सोमवार को गांव धनाना में जनसमस्याएं भी सुनीं और उनका मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने कहा कि शिव धाम योजना के तहत सभी गांवों के मुक्ति धाम के शेड निर्माण करने, चारदीवारी बनाने और समुचित पेयजल का प्रबंध किया जाएगा। इसी प्रकार से गोशालाओं में चारे व शेड के उचित प्रबंध के लिए सरकार ने 400 करोड़ रुपये का प्रावधान गोसेवा आयोग के लिए किया है। ऐसे में गोशाला से संबंधित मांग का प्रस्ताव अतिशीघ्र गो सेवा आयोग के पास भिजवाएं ताकि शीघ्र ग्रांट जारी हो सके।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार व्यवस्था को सुधारने का काम कर रही है। सरकार ने भावांतर भरपाई योजना और फसल बीमा योजना से किसानों की चिंता दूर कर उनको जोखिम से मुक्त किया है। किसान के खेत से फसल खरीदी जा रही है जबकि पहले किसान को फसल बेचने के लिए अपने ट्रैक्टर में ही कई-कई दिनों तक मंडियों में सोना पड़ता था लेकिन सरकार आज किसान की फसल हाथोंहाथ खरीद रही है। इसी प्रकार से सेमग्रस्त और जलभराव वाली जमीन का स्थायी समाधान किया जा रहा है ताकि किसान की फसल बर्बाद न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री चौटाला ने कहा कि सरकार ने 600 सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। सीएससी के माध्यम से लोग घर के पास से ही सरकारी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। सरकार का प्रयास है कि एक हजार सरकारी सेवाएं ऑनलाइन हों। उन्होंने कहा कि आज 20 रुपये में जमीन की फर्द निकल जाती है। घर बैठे बुढ़ापा पेंशन, राशन कार्ड, पेंशन योजनाओं का लाभ मिल रहा है जबकि पहले राशन कार्ड बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे।
ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने रास्तों को पक्का करने, शेड निर्माण, खेल नर्सरी मांगों को अतिशीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर जेजेपी के जिला प्रधान जोगेंद्र बागनवाला, राजबीर तालू, जगदीश धनाना, सुरेंद्र राठी, सेठी धनाना, यशवीर घणघस, राम सिंह वैद्य, बल्लू बामला, दिनेश नंबरदार, आजाद गिल आदि मौजूद रहे।




उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज भिवानी के गांवों में सुनेंगे जनसमस्याएं

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मंगलवार को जिले के अनेक गांवों में ग्रामीणों से रूबरू होंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। उपायुक्त कार्यालय से प्राप्त दौरा कार्यक्रम अनुसार उप मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे गांव कालोद पहुंचेंगे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री चौटाला 11:30 बजे गांव सुरपुरा खुर्द में और दोपहर 12:30 बजे बैरान पहुंचेंगे। इस दौरान वे जनसमस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान करेंगे। उप मुख्यमंत्री 1:30 बजे गांव सिंघानी भी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article