{"_id":"618ac04b4db477003f6fbd53","slug":"government-doctors-gave-duty-by-wearing-black-badges-bhiwani-news-hsr6164586106","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले बिल्ले लगाकर दी सरकारी चिकित्सकों ने ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काले बिल्ले लगाकर दी सरकारी चिकित्सकों ने ड्यूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काले बिल्ले लगाकर दी सरकारी चिकित्सकों ने ड्यूटी
भिवानी। प्रदेश सरकार से खफा सरकारी चिकित्सकों ने मंगलवार को काले बिल्ले लगाकर अस्पतालों में कार्य किया। चिकित्सक सरकार के मांग न मानने के विरोध में 12 नवंबर को दो घंटे सुबह नौ से 11 बजे तक कार्य का बहिष्कार करेंगे। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार द्वारा लंबित मांगों को लागू न करने और कुछ मांगों की अनदेखी के विरोध में यह कदम उठाया है। इसी को लेकर नागरिक अस्पताल सहित अन्य ग्रामीण व शहर के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों ने काले बिल्ले व काली पट्टी बांधकर कार्य किया। हालांकि चिकित्सकों ने अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा के साथ निभाई है।
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला प्रधान एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष श्योराण ने बताया कि सरकार सीनियर मेडिकल ऑफिसर की सीधी भर्ती कर रही है। वर्ष 2015 में एसोसिएशन ने सरकार द्वारा की जा रही भर्ती का विरोध किया था। उस दौरान यह भर्ती प्रक्रिया बंद कर दी गई थी मगर अब फिर से शुरू किया जा रहा है। इसको लेकर सरकारी चिकित्सकों में रोष है, उनका कहना है कि वरिष्ठ मेडिकल ऑफिसर को पदोन्नत कर सीनियर मेडिकल ऑफिसर बनाया जाए। एसोसिएशन विशेषज्ञ चिकित्सकों का कैडर बनाने, पीजी पॉलिसी और केंद्र के समान एसीपी देने की मांग सरकार से लगातार कर रही है। साथ ही सरकार विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्त प्रक्रिया में भी बदलाव कर रही है, जोकि गलत है। इन मांगों को लेकर एसोसिएशन ने सरकार से पहले भी बातचीत की है जिस पर सरकार ने पूरा करने का वादा भी किया था मगर सरकार ने अबतक एसोसिएशन की मांग नहीं मानी है। एसोसिएशन द्वारा 12 नवंबर को सुबह नौ से 11 बजे तक कार्य बंद कर रोष जताया जाएगा। अगर सरकार फिर भी उनकी मांगें नहीं मानती है तो आगामी रणनीति बनाई जाएगी। इस अवसर पर डॉ. यतिन गुप्ता, डॉ. राहुल देव, डॉ. वेदपाल, डॉ. वेदकुमार, डॉ.अनू बूरा उपस्थित रहे।