{"_id":"66b3d648fe86180c060d9c94","slug":"goods-train-derailed-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-121381-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अचानक नंदी नीचे आने से मालगाड़ी पटरी से उतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अचानक नंदी नीचे आने से मालगाड़ी पटरी से उतरी
Thu, 08 Aug 2024 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 08 Aug 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-रेवाड़ी रेलमार्ग पर जीतुवाला रेलवे फाटक के पास बुधवार देर रात एक नंदी मालगाड़ी के नीचे आ गया। इससे मालगाड़ी के डिब्बा पटरी से नीचे उतर गए। हालांकि मालगाड़ी की रफ्तार बेहद कम थी, इसलिए बड़ा हादसा बच गया। मालगाड़ी के ट्रैक से नीचे उतरने की सूचना मिलते ही रेलवे के तकनीकी विंग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस वजह से भिवानी-रेवाड़ी रेल मार्ग भी बाधित हुआ।
जीतुवाला रेलवे फाटक पर रेवाड़ी की तरफ से आ रही एक मालगाड़ी के नीचे एक नंदी आ गया। नंदी ट्रेन के नीचे आने के बाद बुरी तरह से कुचला गया, लेकिन इसी दौरान मालगाड़ी का डिब्बा ट्रैक से नीचे उतर गया। भिवानी रेलवे जंक्शन पर तैनात तकनीकी रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और पटरी से उतरे हुए डिब्बे को वापस पटरी पर चढ़ाने और क्षतिग्रस्त पटरी को दुरुस्त कराने का काम भी शुरू किया। वहींए गोरक्षा दल के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने इस हादसे की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दी।
जीतुवाला रेलवे फाटक पर मालगाड़ी के नीचे एक नंदी आ गया, जिसकी वजह से मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से नीचे उतर गया है। हादसे के बाद रेलवे के तकनीकी अधिकारियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची है। मैंने भी हादसे का मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है। जल्द ही क्षतिग्रस्त पटरी को दुरुस्त कराया जाएगा। -कामिनी चौहान, स्टेशन अधीक्षक, भिवानी।