{"_id":"61818ef2d91e7036066aa054","slug":"gold-shines-brighter-with-clothes-utensils-silver-of-merchants-bhiwani-news-hsr6160216132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार पर धन वर्षा, कोरोना के घाटे से उबरे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार पर धन वर्षा, कोरोना के घाटे से उबरे व्यापारी
विज्ञापन
भिवानी। महंगाई के बावजूद भी सोने की चमक फीकी नहीं पड़ी। लोगों ने सोने के साथ साथ चांदी भी खरीदी। शहर में आभूषण, कपड़ा, इलेक्ट्रोनिक्स, बर्तनों सहित अन्य सामान का बाजार में करीब सौ करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। सराफा बाजार में धनतेरस पर करीब 10 से 12 करोड़ का कारोबार हुआ वहीं बर्तन और कपड़ा मार्केट भी करीब 30 से 35 करोड़ के कारोबार तक पहुंची।
मंगलवार सुबह शहर के बाजारों में कुछ खास रौनक नहीं थी, सड़कों के साथ-साथ फुटपाथों पर भी विरानी थी, मगर दोपहर बाद जैसे जैसे ग्राहकों की भीड़ जुटना शुरू हुई तो व्यापार ने भी रफ्तार पकड़ ली। धनतेरस पर पुलिस सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए थे। शहर के घंटाघर, सराय चौपटा बाजार, बिचला बाजार, बर्तन बाजार, कपड़ा मार्केट, सर्राफा बाजार में लोगों की काफी भीड़ जुटी, इन बाजारों में मंगलवार दोपहर बाद पैर रखने के लिए भी जगह नहीं थी। वहीं हांसी गेट और पुराना बस स्टैंड के अलावा शहर के अन्य बाजारों में इलेक्ट्रोनिक्स सामान की दुकानों पर भी अच्छी खासी रौनक थी। कोरोना की मार झेल रहे व्यापारी और दम तोड़ रहे व्यापार में धनतेरस ने नई जान फूंकी।
बाजार के व्यापारियों का कहना है कि इस बार शादियों का सीजन भी काफी कमजोर ही रहा था, लेकिन दीवाली और इसके आसपास के त्यौहारों पर काफी उम्मीदें थी, मगर उम्मीद के मुकाबले काफी कम ही कारोबार हुआ है। बाजार में लोगों की भीड़ तो जुटी हैं, मगर खरीदार काफी कम हैं।
विज्ञापन
वाहन एजेंसियों में भी लगे मेले, 65 करोड़ तक पहुंचा कारोबार
शहर के कई मोटर कंपनियों की ओर से वाहनों की खरीद के लिए मेले लगाए गए। वाहन खरीदने के लिए एजेंसियों पर भी धनतेरस को खूब भीड़ दिखी। सभी बाइक एजेंसियों ने लगभग 200-200 वाहन बेचे। मुख्य कार एजेंसियों ने भी 40-40 से ज्यादा गाड़ियां बेची। रघु हुंडई से मैनेजर संजीव ने बताया कि वाहन खरीद में लोगों ने रुझान दिखाया है। व्यापार अच्छा हुआ है। पहले से ही लोग एडवांस बुकिंग करवा रहे थे। जिले भर में लगभग 60 से 65 करोड़ रुपये रुपये का कारोबार वाहन बाजार में हुआ है।
गहनों की चमक से चमका सराफा बाजार
धनतेरस पर गहनों की चकम से सराफा बाजार का व्यापार भी चमक उठा। मनीष सराफ ने बताया कि इस बार लोगों ने सोने की जगह चांदी की खरीद में ज्यादा रुझान दिखाया है। उन्होंने बताया कि सोने की बिक्री शादियों के सीजन में ज्यादा होती है। जिलेभर में करीब 10 से 12 करोड़ रुपये का सराफा बाजार का कारोबार हुआ। लोगों ने भगवान गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति के अलावा सोने व चांदी के सिक्कों की खरीद भी की।