{"_id":"66f482dab563f7fc070478aa","slug":"gold-ring-and-five-hundred-rupees-snatched-away-from-old-man-after-talking-to-him-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-123585-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बुजुर्ग को बातों में उलझाकर छीनी सोने की अंगूठी व पांच सौ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बुजुर्ग को बातों में उलझाकर छीनी सोने की अंगूठी व पांच सौ रुपये
Thu, 26 Sep 2024 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 26 Sep 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव दुर्जनपुर निवासी 80 वर्ष पूर्व सैनिक से दो युवक कूपन निकालने की बातों में उलझाकर एक सोने की अंगूठी व पांच सौ रुपये छीन कर फरार हो गए। वहीं बुजुर्ग ने पुलिस से भी कोई सहयोग नहीं मिलने का आरोप लगाया।
पुलिस को दी शिकायत में दुर्जनपुर निवासी रामस्वरूप ने बताया कि वह पांव से चलने फिरने में असमर्थ है। हिसार कैंट से दवाइयां लेने के लिए वह बुधवार सुबह लगभग 7 बजे अपनी स्कूटी पर सवार होकर गया था। जब वह दवाई लेकर वापस लगभग साढ़े 11 बजे अपने गांव की ओर जा रहा था तो हांसी में बाइक सवार दो युवकों ने रामसिंह काॅलोनी से भिवानी रोड पर स्थित पेट्रोल पंप से ढाणी खुशहाल की तरफ आते समय रोक लिया।
युवकों ने कूपन निकालने की बातों में उलझाकर एक सोने की अंगूठी व पांच सौ रुपये छीन लिए और अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर भिवानी की तरफ भाग गए। बुजुर्ग होने के कारण वह स्वयं भी स्कूटी पर सवार होकर उनके पीछे आया लेकिन वे सिकंदरपुर से तोशाम रोड की तरफ भाग गए। उसने उनका पीछा करना उचित नहीं समझा। बुजुर्ग ने बताया कि उसने शोर मचाया लेकिन तब तक बाइक सवार फरार हो गए। बाद में वहां मौजूद लोगों ने हांसी सदर थाना में शिकायत दर्ज कराने जाने की सलाह दी। तत्पश्चात वह सिकंदरपुर से वापिस हांसी सीटी थाने पहुंचा।
विज्ञापन
शहर थाने का स्टाफ मौके पर उसके साथ आया पेट्रोल पंप का कैमरा चेक करने के लिए आया। कैमरा पेड़ों की आड़ में था तो पुलिस ने बुजुर्ग को ये समझाकर घर भेज दिया कि भविष्य में यदि कोई ऐसी सूचना सामने आएगी तो उसे बुला लिया जाएगा। सिटी पुलिस स्टेशन प्रभारी जगजीत ने बताया कि लूट का मामला नहीं है। कूपन के माध्यम से ठगी का मामला है। मामले की जांच की जा रही है।