फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Girls from Bhiwani district got second and third position in the state

Bhiwani News: भिवानी जिले की छात्राओं को प्रदेश में दूसरा, तीसरा स्थान

Fri, 31 Jan 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 31 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Girls from Bhiwani district got second and third position in the state
राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन पर सम्मानित विद्यार्थी।
भिवानी। एससीईआरटी गुरुग्राम में राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें पूरे हरियाणा राज्य से 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें भिवानी जिले से विज्ञान प्रदर्शनी में सात विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस प्रदर्शनी में जिले की दो छात्राओं ने दूसरा और तीसरा स्थान पाया। प्रदर्शनी में गांव लोहानी के शिवम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रीमा ने वेस्ट मैनेजमेंट पर अपने विज्ञान मॉडल को प्रस्तुत किया और राज्यभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

राजकीय कन्या हाईस्कूल हेतमपुरा की छात्रा पिंकी ने राज्य में तीसरा स्थान पाया। पिंकी ने संसाधन प्रबंधन पर अपना मॉडल प्रस्तुत किया। विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय के निदेशक निशांत तंवर और प्राचार्य संजय शर्मा समेत विद्यालय स्टाफ ने छात्रा रीमा का स्वागत किया। विद्यालय के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि यह उपलब्धि विद्यालय और भिवानी जिले के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिसंबर में राज्यस्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी शिवम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया था। जिला शिक्षा अधिकारी संतोष नागर, उप जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा, प्रवक्ता अनिल अरोड़ा ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन








भिवानी। टीआईटीएस के निदेशक प्रो. बीके बेहरा के निर्देशानुसार कॉलेज की रेड रिबन क्लब की ओर से एड्स जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। क्लब की प्रभारी डॉ. निधि शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को एड्स की रोकथाम और प्रबंधन के बारे में जागरूक करना था। सिविल अस्पताल के सुरेंद्र और राजेश ने संचालन किया। उन्होंने एड्स के कारणों, बचाव और उपचार के बारे में बताया। उन्होंने समाज में इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर सहायक वातावरण बनाने पर जोर दिया। कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग की अध्यक्ष डॉ. ज्योति चौधरी ने भी प्रेरणादायक विचार साझा किए। उन्होंने छात्रों को समाज में जागरूकता फैलाने और इस गंभीर मुद्दे के समाधान में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी स्टाफ सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed