फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   girl student died in miserable conditions

Bhiwani News: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई दसवीं कक्षा की छात्रा की मौत, मां ने लगाए हत्या के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
girl student died in miserable conditions
फोटो: 25
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई दसवीं कक्षा की छात्रा की मौत, मां ने लगाए हत्या के आरोप
- पि ही थी अकेली, ससुराल पक्ष से चल रहा था विवाद
- न्यायालय में गवाही देने पर भी मिली थी लड़की और मां को ससुराल पक्ष से धमकी
- मृतका लड़की के पिता, दादी और सात-आठ अन्य पर दर्ज हुआ हत्या का केस
संवाद न्यूज एजेंसी
जूई (भिवानी) । गांव ढांगर में संदिग्ध परिस्थितियों में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की (16) की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका की मां ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या के आरोप लगाए हैं। वहीं जूई कलां पुलिस थाना ने लड़की के शव का मंगलवार दोपहर बाद जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस संबंध में मां की शिकायत पर आरोपी पिता, दादी सहित सात-आठ अन्य के खिलाफ जबरन जहर खिलाकर हत्या का केस दर्ज किया है।
जूई कलां पुलिस को दी शिकायत में गांव ढांगर निवासी पूजा ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। दो लड़की और एक लड़का। उसकी बड़ी बेटी के लिए 29 जुलाई को लड़का रोकने गई थी। जबकि 30 जुलाई को उसकी बड़ी बेटी की गोद भराई थी। उसकी बड़ी बेटी को वह मौसी के यहां लेकर गई थी। लेकिन छोटी बेटी को दसवीं की पढ़ाई की वजह से स्कूल जाने के लिए घर छोड़ गई थी। जब वे रास्ते में थे तो स्कूल से उसके पास फोन आया कि उसकी बेटी स्कूल नहीं पहुंची।
विज्ञापन

मैडम ने कहा कि उन्हें बेटी को नहीं पढ़ाना है क्या। इस पर वह वापस घर लौट आई तो उसकी बेटी उसे घर नहीं मिली। उसे एक गाड़ी चालक से पता चला कि वह उसकी बेटी 16 वर्षीय गीता और उसकी दादी को जूई के एक निजी अस्पताल छोड़कर आया है। इसके बाद वे अस्पताल पहुंचे तो उसकी बेटी की हालत बहुत खराब हो चुकी थी। लोहानी अस्पताल में भी चिकित्सक ने जवाब दे दिया था। इसके बाद उसकी बेटी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा ने बताया कि पिछले 13 साल से वह अपने पति और ससुराल वालों से अलग रह रही है। उसका ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है। पूजा का आरोप है कि उसके पति व ससुराल वालों ने उसकी बेटी को गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी थी जबकि उसे भी फोन पर धमकियां दी गई थीं। पूजा का आरोप है कि उसकी बेटी को वह घर पर सही सलामत छोड़कर गई थी, लेकिन उसकी बेटी को जबरन जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या की गई है। इसकी विस्तृत जांच की मांग उठाई है। जूई कलां पुलिस थाना एसएचओ मनोज कादियान ने लड़की के शव का जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से लड़की का पोस्टमार्टम कराया।

------
मृतक लड़की की मां पूजा की शिकायत पर पति, सास और ससुराल पक्ष के सात-आठ अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।
-मनोज कादियान, एसएचओ, जूई कलां पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed