फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ghanghas Khap honoured gold medal winner Dhanana's daughter-in-law Darshana

Bhiwani News: घणघस खाप ने स्वर्ण पदक विजेता धनाना की बहू दर्शना को किया सम्मानित

Mon, 14 Jul 2025 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 14 Jul 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Ghanghas Khap honoured gold medal winner Dhanana's daughter-in-law Darshana
वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता धनाना की बहू दर्शना को सम्मानित करते घणघस खाप के
भिवानी। अमेरिका में 26 जून से 6 जुलाई तक आयोजित वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता गांव धनाना की बहू दर्शना घणघस को सोमवार को सेक्टर-13 में घणघस खाप की ओर से सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल दर्शना की व्यक्तिगत उपलब्धि का जश्न था, बल्कि इसे बेटियों और बहुओं के लिए महत्वपूर्ण प्रेरणास्रोत के रूप में भी देखा जा रहा है। दर्शना ने फाइनल में अमेरिका की खिलाड़ी को 3-2 से हराकर गोल्डन पंच लगाया।
विज्ञापन



घणघस खाप के राष्ट्रीय प्रधान प्रेम कुमार व राष्ट्रीय प्रवक्ता नफे सिंह ने कहा कि अक्सर भारतीय समाज में शादी के बाद महिलाओं की भूमिका घर-परिवार तक सीमित मान ली जाती है, लेकिन दर्शना ने इस धारणा को तोड़ते हुए साबित किया है कि विवाह उनके सपनों के आड़े नहीं आ सकता। दर्शना की सफलता यह साबित करती है कि अगर महिलाओं को उचित अवसर और सहयोग मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर घणघस खाप के राष्ट्रीय प्रधान प्रेम कुमार, प्रदेश प्रधान काला शेखपुरा, राष्ट्रीय उप प्रधान नरेश मांढी, राष्ट्रीय प्रवक्ता नफे सिंह, दलीप चेयरमैन, डॉ. फुल सिंह, रविंद्र, सत्यवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed