फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Get the development work completed within the given time frame

अधिकारी विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में करवाएं पूरा : संजय सिंह

Wed, 07 Aug 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 07 Aug 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Get the development work completed within the given time frame
भिवानी में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते खेल राज्यमंत्री संजय सिंह और साथ में मौजूद डीसी महाव
भिवानी। प्रदेश के पर्यावरण वन एवं वन्य जीव और खेल राज्य मंत्री संजय सिंह की अध्यक्षता में लघु सचिवालय परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। संजय सिंह ने अधिकारियों को कहा कि अधिकारी विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल से विकास कार्यों को गति दें और विकास कार्यों के लिए जारी की जाने वाली धनराशि सही ढंग से प्रयोग होनी चाहिए। विकास कार्यों में निर्माण सामग्री की सही गुणवत्तापूर्वक होनी चाहिए। विकास के लिए ग्राम पंचायत, पंचायती समिति व जिला परिषद के माध्यम से प्रस्ताव आते हैं और उनके आधार पर सरकार द्वारा धन राशि जारी की जाती है। ऐसे में अधिकारियों का दायित्व बनता है कि वे विकास कार्यों के लिए उचित माध्यम से प्रस्ताव-डिमांड लेकर ही कार्य करवाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि विकास कार्य चुने हुए प्रतिनिधियों की देखरेख में संपन्न होने चाहिए। ताकि उनकी संतुष्टि हो सके।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो धनराशि जिन कार्यों के लिए जारी की जाती है, उनको उसी कार्य में निर्धारित समय में पूरा करवाएं। यदि कोई कार्य नोट फिजिबल है, तो उसकी रिपोर्ट तुरंत भिजवाई जाए। अधिकारी मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी लें। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान विकास कार्यों के लिए मंत्री से धनराशि जारी करने की मांग रखी गई। अधिकारियों से भी विकास कार्यों मांगे और सुझाव साझे किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी हर्षित कुमार ने बैठक में जिला में करवाए जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी और बताया कि विकास कार्यों की निगरानी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जा चुका है। अतिरिक्त उपायुक्त हर्षित कुमार ने विकास कार्यों की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में एसडीएम भिवानी हरबीर सिंह, एसडीएम तोशाम मनोज दलाल, एसडीएम सिवानी विरेन्द्र सिंह, एसडीएम लोहारू अमित कुमार, डीडीपीओ आशीष मान, सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य, डीएसपी हेडक्वार्टर रमेश चंद्र, डीपीओ वैशाली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed