{"_id":"67c74c6a1bb25d943909ebf7","slug":"get-rid-of-old-dilapidated-street-poles-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-130834-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब शहरवासियों को डिवाइडरों पर लगे साढ़े तीन दशक पुराने जर्जरहाल स्ट्रीट पोल से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब शहरवासियों को डिवाइडरों पर लगे साढ़े तीन दशक पुराने जर्जरहाल स्ट्रीट पोल से मिलेगा छुटकारा
Wed, 05 Mar 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
भिवानी शहर के हांसी गेट के समीप रोड पर लगी स्ट्रीट लाइट।
संजय वर्मा
भिवानी। अब शहरवासियों को डिवाइडरों पर लगे साढ़े तीन दशक या इससे अधिक पुराने जर्जरहाल स्ट्रीट पोल से छुटकारा मिल जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने करीब आठ करोड़ के बजट से 18 किलोमीटर दायरे में डिवाइडरों पर लगे करीब एक हजार जर्जरहाल स्ट्रीट पोल की पहचान की है। जिन्हें जल्द बदला जाएगा।
नगर परिषद स्ट्रीट पोल बदलने का काम भी दो चरण में कराएगा। पहले चरण में शहर के मुख्य प्रवेश रास्तों के स्ट्रीट पोलों को बदलेगा। इसके बाद शहर के सरकुलर रोड के डिवाइडरों पर लगे जर्जरहाल स्ट्रीट पोल बदले जाएंगे। इतना ही नहीं शहर के मुख्य बाजारों में भी नए छोटे स्ट्रीट पोल लगेंगे, जिसके बाद इन बाजारों में भी सांझ ढलते ही दुधिया रोशनी से उजाला होगा।
भिवानी नगर परिषद की हद में शहर के मुख्य रास्तों और सरकुलर रोड दायरे में करीब 18 किलोमीटर दायरे में डिवाइडरों पर लगे स्ट्रीट पोल का सर्वेक्षण कराया गया है। इस सर्वेक्षण के दौरान करीब एक हजार से अधिक पुराने जर्जरहाल स्ट्रीट पोल की पहचान हुई है जिन्हें 25 से 35 साल तक अधिक पहले लगाया गया था। लेकिन अब ये पोल जंग खाने की वजह से खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन
कई पोल तो एक तरफ झुक गए हैं, जिनसे स्टेट हाइवे और नेशनल हाइवे पर हादसों का अंदेशा भी बना रहता है। नगर परिषद तीन तरह के स्ट्रीट पोल लगाएगा। इसमें अलग-अलग इलाकों के लिए अलग-अलग डिजाइन के स्ट्रीट पोल चिह्नित किए गए हैं, जिसका काम भी दो चरणों में पूरा कराया जाएगा।
ऐसे होगा स्ट्रीट पोल बदलने का काम
नगर परिषद की ओर से शहरी दायरे में स्ट्रीट पोल बदलने का काम दो चरण में किया जाएगा। पहले चरण में शहर के महाराजा अग्रसेन चौक (रोहतक गेट) से हुन्नामल प्याऊ क्षेत्र तक स्ट्रीट पोल बदले जाएंगे। इसी तरह महाराणा प्रताप चौक (हांसी गेट) से जूई नहर पुल तक पुराने स्ट्रीट पोल बदले जाएंगे। शहर के अनाज मंडी चौक से लोहारू रोड भिवानी-घग्गर ड्रेन तक डिवाइडर पर स्ट्रीट पोल बदली होंगे। जबकि दूसरे चरण में शहर के करीब पांच किलोमीटर दायरे में आने वाले सरकुलर रोड के डिवाइडर से पुराने स्ट्रीट पोल बदलने का काम किया जाएगा। इसी तरह घंटाघर से रेलवे रोड भी शामिल हैं। सरकुलर रोड पर करीब 40 साल पुराने स्ट्रीट पोल भी खड़े हैं, जिनमें से कई स्ट्रीट पोल तो हादसों के दौरान टूटकर गायब भी हो चुके हैं।
शहर के इन बाजारों में भी स्ट्रीट पोल से होगी दुधिया रोशनी
नगर परिषद की ओर से शहर के मुख्य बाजारों में भी नए स्ट्रीट पोल लगाकर दुधिया रोशनी की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके लिए शुरुआत में शहर के किरोड़ीमल मार्केट, बिचला बाजार, नया बाजार जहां पर छोटे स्ट्रीट पोल लगाए जाएंगे। इन बाजारों में नए डिजाइनों यानी नवीनतम तकनीक के स्ट्रीट पोल लगेंगे। इन पोल पर हर साल रंग रोगन की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि स्टील से बने ये स्ट्रीट पोल अपने आसपास के अधिकांश इलाके में रोशनी के लिए डिजाइन किए गए हैं।
नगर परिषद शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर बने डिवाइडरों पर पुराने स्ट्रीट पोल हटाकर उनकी जगह नए स्ट्रीट पोल लगवाएगा। इसी तरह शहर के सरकुलर रोड के डिवाइडर पर भी नए स्ट्रीट पोल नजर आएंगे। शहर के मुख्य बाजारों में भी छोटे स्ट्रीट पोल लगाए जाएंगे। नगर परिषद ये कार्य दो चरण में कराएगा। जिस पर करीब आठ करोड़ का बजट खर्च आएगा। नगर परिषद में स्ट्रीट पोल की योजना को जल्द से जल्द कार्य रूप देने का काम तेजी से किया जा रहा है। शहर के सुंदरीकरण के साथ स्ट्रीट पोल व्यवस्था को भी नवीनतम तकनीक से जोड़ा जा रहा है। - भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।