फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Gave birth to a child at the gate of the ward

Bhiwani News: प्रसूता को इधर-उधर भेजते रहे, वार्ड के गेट पर दिया बच्चे को जन्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 09:11 PM IST
विज्ञापन
Gave birth to a child at the gate of the ward
​भिवानी के नागरिक अस्पताल में ​स्थित जच्चा बच्चा वार्ड। 
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल के स्टाफ की कथित लापरवाही से एक महिला दर्द से कराहती रही, लेकिन उसे समय पर भर्ती न किया जा सका और उसने पालना गृह के पास बच्चे का जन्म दे दिया। इसकी भनक अस्पताल प्रशासन को लगी तो तत्काल प्रभाव से महिला और नवजात शिशु को उपचार के दायरे में लाया गया।
विज्ञापन

बच्चे को नीकू वार्ड में भेजा गया जबकि महिला को जच्चा वार्ड में दाखिल किया गया। सभी तरह की जांच के बाद नवजात बच्चे को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं महिला का जिला नागरिक अस्पताल के जच्चा वार्ड में उपचार चल रहा है। महिला की प्री मैच्योर डिलीवरी बताई जा रही है। महिला को पहले डेढ़ साल का लड़का है।
विज्ञापन

मूल रूप से मध्यप्रदेश के पंचमखेड़ा के टिकमगढ़ की रहने वाली सुधा (22) को डिलीवरी के लिए परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उसके साथ उसकी सास जानकी भी थी। महिला को जच्चा वार्ड में घुसते ही पहले खून जांच कराने के लिए भेज दिया। इसके बाद उसे अन्य जांच के लिए भी काफी देर तक इधर-उधर दौड़ाया गया। महिला को जब दर्द बढ़ने लगा तो वह थककर ब्लड बैंक के सामने पालना गृह के पास ही खड़ी हो गई। इसी दौरान उसने नवजात को जन्म दे दिया। महिला की खुले में डिलीवरी होने की भनक अस्पताल के जच्चा वार्ड के कर्मचारियों को लगी तो वे तुरंत दौड़े और नवजात शिशु व महिला को अंदर लेकर आए। दोनों का तत्काल उपचार शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकी ने बताया कि उसके बेटे सौरभ की सुधा से करीब चार साल पहले शादी हुई थी। सौरभ का पहले डेढ़ साल का लड़का है। सुधा को सुबह अचानक दर्द शुरू हो गया था, तब वह उसे यहां लेकर आई थी, मगर जच्चा वार्ड में उन्हें कभी इधर तो कभी उधर भेजा और उसकी बहू को दाखिल नहीं किया। इस दौरान बहू दर्द से कराह रही थी। इसी दौरान पालना गृह के पास उसने बच्चे को जन्म दे दिया।


महिला की प्री मैच्योर डिलीवरी हुई है। फिलहाल महिला और नवजात बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। कुछ जरूरी जांचें और टीकें लगाने अनिवार्य हैं, जिसके लिए नवजात शिशु को रोहतक पीजीआई भेजा गया है, जबकि महिला को जच्चा वार्ड में दाखिल कराया गया है। इससे पहले महिला ने गर्भवती होने की कोई जांच नहीं कराई थी। इसलिए टेस्ट अनिवार्य हैं। महिला नॉर्मल आई थी, अचानक ही उसे डिलीवरी हुई है। - डॉ. दशरथ राव, कार्यवाहक, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed