फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Gaurav Samman Ceremony Haryanvi songs resonated in Navadhyay fresher party

Bhiwani News: नवाध्याय फ्रेशर पार्टी में रही हरियाणवी गीतों की गूंज

Mon, 11 Nov 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 11 Nov 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Gaurav Samman Ceremony Haryanvi songs resonated in Navadhyay fresher party
टीआईटीएस कॉलेज भिवानी में आयोजित फ्रेशर पार्टी में प्रस्तुति देते विद्यार्थी।
भिवानी। तकनीकी शिक्षण संस्थान टीआईटीएस कॉलेज में नवाध्याय फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं। वहां हरियाणवी और पंजाबी गीतों की गूंज रही। इस दौरान वरदान को मिस्टर फ्रेशर और श्रीजा को मिस फ्रेशर चुना गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जीबीटीएल के सीईओ अरूल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए। संस्था के निदेशक प्रो. डॉ. जीके त्यागी ने बताया कि यहां के छात्र देश, विदेश में अपने संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। लक्षिता, प्रियंका एंड ग्रुप ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

टीआईटी ग्रुप के सलाहकार प्रो. डॉ. बीके बेहरा ने टीआईटी कॉलेज का इतिहास बताया। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत राही के स्वागत नृत्य से हुई। वंशिका के गीत दबी-दबी सी हंसी ने सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक संध्या के अंत में शेरे-पंजाब द्वारा प्रस्तुत भंगड़ा डांस किया गया। इस अवसर पर डॉ. जसमीत, गौतम व्यास, वैभव, प्रियांशी, लक्षिता, लिनुसमिता, वैष्णव, श्रुति, प्रियंका व टीआईटी परिवार मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed