फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Garbage has not been collected in civil hospital for a week, garbage is being burnt in the open

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल में हफ्तेभर से नहीं हुआ कचरे का उठान, खुले में जलाया जा रहा कचरा

Tue, 10 Oct 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 10 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Garbage has not been collected in civil hospital for a week, garbage is being burnt in the open
भिवानी।
विज्ञापन

मौसम बदलाव होने के कारण जिले में वायरल मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है तो वहीं डेंगू के केसों में भी इजाफा हो रहा है। उसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड दिखने के बजाय नागरिक अस्पताल के वार्डों की तरफ फैले कचरे का उठान नियमित नहीं कर पा रहा।
चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में वार्डों की तरफ पड़े हुए कचरे का हफ्तेभर से उठान नहीं किया गया है। इस कारण वार्डों के पीछे कचरों के ढेर लगे हुए हैं। खुले में फैले कचरे के ढेर पर मक्खी व मच्छर पनपने के साथ साथ वार्डों में भी संक्रमण फैलने का भय बना हुआ है। वहीं साथ लगती कचरे की एक ढेरी के कचरे को खुले में ही जला दिया जाने से वार्डों में भी धुंआ फैल गया और मरीज को भी घुटन महसूस होने लगी। जलाए गए कचरे में दवाइयों की प्लास्टिक बोतलें, प्लास्टिक की थैलियों समेत अनेक कैमिकल युक्त सामान था। इसको खुले में जलाने देने के कारण आसपास के क्षेत्र में भी दुर्गंध फैल गई।
विज्ञापन

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से वार्डाें के पीछे छात्रावास के सीवरेज लाइन की खोदाई का कार्य चल रहा है। जिसके कारण भी कई बार लाइन खोदाई करने के दौरान पानी की सप्लाई और सीवरेज की लाइन टूट जाने से आसपास की जगह गंदा पानी फैला हुआ है। गंदे पानी पर भी मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं तो वहीं आसपास की खाली जगह को देखकर तीमारदार भी खुले में शौच जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कूड़े-कचरे के नियमित उठान के लिए संबंधित कर्मचारियों को आदेश दिए गए हैं। खुले में कचरे जलाने काे लेकर मामला सामने आया है। इसके बारे में संबंधित कर्मियों से बात की जाएगी। जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

-दिलबाग, सेनेटरी इंस्पेक्टर नागरिक अस्पताल, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article