फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ganster Dheera's health deteriotates. hospitlize

जेल में बंद गैंगस्टर की बिगड़ी अचानक तबियत, कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया अस्पताल

Sat, 21 Mar 2020 09:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Ganster Dheera's health deteriotates. hospitlize
सामान्य अस्पताल में भारी पुलिस बल के साथ जेल से इलाज के लिए लाया गया बदमाश धीरा। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। भिवानी जिला कारागार में बंद एक गैंगस्टर की शनिवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उसे पेट में दर्द की शिकायत के बाद कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच जिला सामान्य अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसको प्राथमिक उपचार देने के बाद वार्ड में दाखिल कर लिया। गैंगस्टर के अस्पताल में दाखिल किए जाने के बाद उसे प्राइवेट वार्ड में कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच रखा गया है। गैंगस्टर की सुरक्षा के लिए एक एएसआई व चार अन्य पुलिस कर्मचारियों को चौबीसों घंटे तैनात किया है। हालांकि इसके बारे में कुछ भी बताने से पुलिस अधिकारी और डॉक्टर बच रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भिवानी जिला कारागार में बंद धीरा ज्योति बाबा गैंग से जुड़ा हुआ है। ये गैंग दिल्ली और बहादुगढ़ में काफी सक्रिय रहा है। धीरा पर 20 से 25 मर्डर सहित कई संगीन अपराधों पर केस दर्ज हैं। चरखी दादरी के एक गांव में दो से तीन हत्याएं कराए जाने के मामले में वह भिवानी जिला कारागार में लाया गया था। धीरा के कई साथी पहले फरार हो चुके हैं। इसी वजह से धीरा को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में 50 पुलिस कर्मी व अधिकारी रहे मौजूद
गैंगस्टर धीरा को जब स्पेशल टीम जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंची तो सीआईए, एंटी व्हीकल थैप्ट टीम के साथ सदर पुलिस व सिटी पुलिस की टीम भी अस्पताल में पहुंची। अचानक जिला सामान्य अस्पताल में पुलिस की कई गाड़ियों को देखकर वहां मौजूद लोग भी सहम उठे। जिला कारागार से धीरा को अस्पताल में रुटीन चेकअप कराने वाले बंदियों के साथ ही पुलिस की बस के अंदर लाया गया था, लेकिन जब उसे बस से नीचे उतारा तो उसके चारों तरफ पुलिस की गाड़ियां अलर्ट नजर आईं। करीब 50 पुलिस कर्मचारी व विभिन्न टीम इंचार्ज अस्पताल परिसर में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed