फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Gangrap with a minor girl in Bhiwani.

मामा के घर आई किशोरी से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 06 Jul 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Gangrap with a minor girl in Bhiwani.
तोशाम (भिवानी)। मामा के घर आई 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने में आया है। आरोप है कि किशोरी के गांव से ही आए तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रात को परिजन किशोरी को खोजने निकले तो तीनों आरोपी भागने लगे। इस दौरान बस स्टैंड के निकट युवकों की बाइक फिसल गई, जिससे दो आरोपी घायल हो गए। उधर, परिजनों ने दोनों युवकों को पकड़ पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने किशोरी के परिजनों के बयान पर तीनों युवकों पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला शनिवार देर रात तोशाम क्षेत्र के एक गांव का है, जहां सिवानी क्षेत्र के एक गांव से किशोरी अपने मामा के घर आई हुई थी। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात बाइक से तीन युवक गांव में पहुंचे और किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद गांव में ही किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। वहीं रात को किशोरी के घर में नहीं होने पर परिजन भी उसे खोजने निकले। इस बात का पता लगते ही तीनों युवक भागने लगे। मगर बस स्टैंड के समीप उनकी बाइक फिसल गई, जिससे वे नीचे गिर गए। इसी दौरान ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। इस दौरान दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि एक मौके से भाग निकला। आरोप है कि युवकों के साथ ग्रामीणों ने भी मारपीट की। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिजनों की पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 376डीबी, पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

लड़की के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दो युवक घायल हैं। उन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवकों के बयान के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट होगी। - वरुण सिंगला, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed