{"_id":"68bf210c9b44553539094b85","slug":"gang-war-suspected-in-firing-in-court-premises-bhiwani-news-c-21-hsr1012-705563-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कोर्ट परिसर में गोलीबारी में गैंगवार की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कोर्ट परिसर में गोलीबारी में गैंगवार की आशंका
Tue, 09 Sep 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। कोर्ट परिसर में चार सितंबर को हुई फायरिंग के मामले को गैंगवार से भी जोड़कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। फतेहाबाद में मुठभेड़ में गोली लगने से घायल रोहित सहित तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। जेल में बंद कई गैंग के गुर्गों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। पुलिस यह तहकीकात करने में जुटी है कि कहीं जेल में बंद गैंग के गुर्गों का न्यायालय परिसर में दिए गए वारदात को अंजाम देने में हाथ तो नहीं था।
आरोपी नवीन चलाता है मेडिकल स्टोर
भिवानी जिला न्यायालय परिसर में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी अनूप कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के उप निरीक्षक आनंद कुमार ने दो आरोपियों भिवानी के बृजवासी कॉलोनी निवासी मोनू और काकडोली हुक्मी जिला चरखी दादरी निवासी नवीन को तोशाम बाईपास से गिरफ्तार किया है। आरोपी नवीन का मेडिकल स्टोर भी है। वहीं, मुठभेड़ में घायल रोहित को फतेहाबाद से गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में अजय नामक मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। कोर्ट परिसर में फायरिंग के मामले को गैंगवार से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि गमछे के चक्कर में किसी दूसरे युवक पर गोली चलाई गई है या नहीं। स्पष्ट है कि आरोपियों ने फायरिंग गैंगवार के चलते ही की है।
विज्ञापन
जिला कारागार में बंद हैं छह से अधिक गैंग के सदस्य
भिवानी जिला कारागार में छह से अधिक गैंग के सदस्य और गुर्गे बंद हैं। लंबे अर्से बाद भिवानी में गैंगवार की ये बड़ी वारदात सामने आई है। इससे पहले भी गैंगवार के चलते गोली मारकर हत्या के कई मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि काफी अर्से से माहौल शांत बना हुआ था। अब एक बार फिर गैंगवार के चलते फायरिंग की वारदात सामने आने के बाद पुलिस की सिरदर्दी भी बढ़ गई है। गैंगवार के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में डीएसपी ने कहा कि हर पहलू से जांच की जा रही है। इनमें एक गैंगवार से जुड़ा बिंदु भी शामिल है।
ये था मामला
चार सितंबर दोपहर सवा एक बजे गांव दिनोद के कुछ लोग पेशी पर भिवानी कोर्ट आए हुए थे। वे लंच के समय वकीलों के चैंबर के पास एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान तीन अज्ञात लोग आए और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में रोहतक के मोखरा गांव निवासी लवजीत को गोलियां लगीं और हमलावर मौके से भाग गए थे। घायल लवजीत को अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था।