फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Game in yoga...video passes, player fails

Bhiwani News: योग में खेल...वीडियो पास, खिलाड़ी फेल

Thu, 08 May 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 08 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Game in yoga...video passes, player fails
जिला स्तरीय योग ओलंपियाड़ में ​खिलाड़ी का प्रदर्शन देखते खंड ​शिक्षा अ​धिकारी ​शिवकुमार तंवर। आ
भिवानी। अब अप्रमाणित वीडियो के सहारे ही राज्य योग ओलंपियाड कराए बिना अधिकारी राष्ट्रीय खिलाड़ी के चयन की तैयारी करने में जुट गए हैं। क्लस्टर से लेकर खंड स्तर और फिर जिला स्तर पर योग ओलंपियाड की प्रतिस्पर्धाएं हर वर्ग के खिलाड़ी की कराई गई थी, मगर अब राज्य स्तर पर योग ओलंपियाड में खिलाड़ियों के चयन के लिए प्रतियोगिता नहीं कराई जा रही। उसकी जगह मनमर्जी से बनवाए गए वीडियो से ही राष्ट्रीय योग ओलंपियाड के खिलाड़ी के चयन की तैयारी जा रही है। इससे खिलाड़ियों में रोष व्याप्त है और वे प्रतियोगिता को चयन का आधार बनाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिलास्तर पर कराए गए योग ओलंपियाड में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भिवानी की तरफ से न तो कैमरे लगाए गए थे और न ही कोई प्रमाणित वीडियो तैयार कराए गए थे। इसके बावजूद इधर-उधर से एकत्रित की गई खिलाड़ियों की अप्रमाणित वीडियो जिलास्तर से एससीईआरटी (राज्य शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) गुरुग्राम के पास भेजा गया है, जिनके बूते ही अब नेशनल खिलाड़ी चयनित किए जाने की आशंका बनी हुई है। इस पर खिलाड़ियों के अभिभावकों ने कड़ी आपत्ति जताकर अधिकारियों की मंशा और योग ओलंपियाड के आयोजन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन



भिवानी जिले में क्लस्टर के बाद खंडस्तरीय योग ओलंपियाड कराया गया था। जिसके बाद 21 अप्रैल को मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी में जिलास्तरीय योग ओलंपियाड कराया गया। जिलास्तरीय योग ओलंपियाड के दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भिवानी ने नियमों को भी ताक पर रख डाला। खिलाड़ी जिस समय अपना बेहतर प्रदर्शन दे रहे थे, उस समय विभाग की तरफ से कोई भी प्रमाणित वीडियो कैमरा नहीं लगाया गया था, जबकि कुछ खिलाड़ियों के चयन में अभिभावकों ने धांधली की आशंका भी जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अब गुपचुप तरीके से चयनित खिलाड़ियों की मनमाने ढंग से बनाए गए कुछ वीडियो जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की तरफ से मांगे गए हैं और उनको राज्य शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम के पास भेजा गया है। इसके आधार पर ही राष्ट्रीय खिलाड़ियों का चयन किए जाने की बातें सामने आई हैं।

योग ओलंपियाड में नियमों से भी खिलवाड़
जिलास्तरीय योग ओलंपियाड में कक्षा छह से आठवीं तक के अंडर 14 आयु वर्ग लड़के और लड़कियों की स्पर्धाएं कराई गई थीं। इसमें चार वरीयता के खिलाड़ियों का चयन जरूरी है। इसी तरह कक्षा नौवीं से दसवीं की श्रेणी में अंडर 17 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों की जिलास्तरीय योग ओलंपियाड में चार वरीयता के खिलाड़ियों का चुना जाना अनिवार्य है। इसके आधार पर राज्य स्तर पर हर श्रेणी से चार वरीयता के खिलाड़ी भेजे जाने हैं, लेकिन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पहले स्थान को ही वरीयता दे रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय खिलाड़ी के चयन में केवल एक खिलाड़ी का वीडियो से कैसे निर्णय हो पाएगा कि यही गंभीर सवाल है। वहीं, अन्य खिलाड़ियों को बिना प्रमाणित वीडियो के कैसे प्रतियोगिता से बाहर कर पाएंगे, इनका भी कोई नियम स्पष्ट नहीं है।

ओलंपियाड की आड़ में चल रही मिलीभगत

योग खिलाड़ी के अभिभावक संजय, सतीश कुमार, महावीर व सविता ने आरोप लगाया कि ओलंपियाड की आड़ में खिलाड़ियों के चयन में बड़े स्तर पर धांधली चल रही है। कुछ लोगों ने अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर अपने स्तर पर परिणाम तैयार कराया है। इसमें उनकी अकादमी से ही खिलाड़ियों को हर बार चुन लिया जाता है और वे राष्ट्रीय स्तर पर आगे जाते हैं। दिखावे के लिए क्लस्टर , खंड और जिलास्तरीय स्पर्धाएं कराई जाती हैं, लेकिन नेशनल स्पर्धाओं में केवल चुनिंदा अकादमी और चहेतों को ही भेजा जाता है। अगर पिछले खेलों और इस ओलंपियाड की जांच कराई जाए तो बड़े स्तर पर मिलीभगत सामने आ सकती है। बिना प्रमाणित वीडियो से राष्ट्रीय खिलाड़ी का चयन मानकों पर सही नहीं है, सरकार और शिक्षा विभाग को इस मनमानी पर रोकना चाहिए।

जिलास्तरीय योग ओलंपियाड में चार वरीयता वाले खिलाड़ियों का वीडियो हमने ऊपर भेज दिया है। विभाग की तरफ से कोई वीडियोग्राफी नहीं कराई गई थी, ये वीडियो खेल स्पर्धा के दौरान बनाया गया था। अब इन वीडियो के आधार पर ही राष्ट्रीय खिलाड़ी का चयन हर वर्ग में होना है। इस संबंध में उच्चाधिकारी ही निर्णय लेंगे।


-मोनिका कौशिक, इंचार्ज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, भिवानी।

मेरे पास चरखी दादरी जिला शिक्षा अधिकारी सहित कई जगह का चार्ज हैं, इसलिए मुझे इसकी अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। योग ओलंपियाड में किस तरह से चयन होगा, इस बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

-वीरेंद्र सिंह नारा, डिप्टी डायरेक्टर, राज्य शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article