{"_id":"6509dbd416a4d95571033719","slug":"from-this-week-onwards-you-will-be-able-to-travel-in-city-buses-for-just-rs-10-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-5676-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: इसी सप्ताह से अब सिटी बसों में मात्र दस रुपये में कर सकेंगे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: इसी सप्ताह से अब सिटी बसों में मात्र दस रुपये में कर सकेंगे सफर
Tue, 19 Sep 2023 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। इसी सप्ताह से शहरवासी अब मात्र दस रुपये में सिटी बसों से शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक सफर कर सकेंगे। रोडवेज प्रशासन ने सिटी बस सेवा के तहत दो बसों के संचालन की तैयारी की है। आगामी दो दिनों में सिटी बस सेवा के रूट को अंतिम रूप दिया जाएगा।
इतना ही नहीं भिवानी डिपो में शामिल हुई दस नई बसों को लोकल रूटों पर भी दौड़ाया गया है। इसमें दो बस लोहारू, दो बस तोशाम सब डिपो को दी गई हैं, जबकि छह बस भिवानी बस स्टैंड से रूटों पर चलाई जा रही हैं। इन बसों में फास्टैग और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगनी बाकी है। ये प्रक्रिया पूरी होते ही ये बसें इंटर स्टेट रूटों पर भी दौड़ लगा सकेंगी।
हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की करीब पांच सालों से बंद पड़ी सिटी बस सेवा को फिर से बहाल किए जाने का खाका तैयार हो गया है। इसी सप्ताह से रोडवेज विभाग शहर के अंदर दो सिटी बस शुरू करेगा। एक बस बस स्टैंड से हांसी रोड के हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड तक चलाई जाएगी, जबकि दूसरी बस भिवानी के बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तक पहुंचेगी। इन दोनों ही बसों का रूट भी अलग-अलग निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें मात्र दस रुपये में यात्री सफर कर पाएगा। लंबे अर्से से शहर के अंदर सिटी बस सेवा की मांग उठ रही है। इस सेवा के आरंभ होने से शहरवासियों को फायदा मिलेगा। पहले रोडवेज विभाग ने घाटे की वजह से सिटी बस सेवा को बंद कर दिया था। इसके बाद बसों की कमी भी सिटी बस सेवा संचालन नहीं होने की वजह बनी। मगर अब डिपो के पास पर्याप्त बसें हैं, जिसके बाद सिटी बस सेवा को बहाल किए जाने की दिशा में रोडवेज अधिकारियों ने जरूरी कदम उठाया है।
-- -- -- --
ये हो सकता है सिटी बसों का रूट
सिटी बस को दो रूट दिए जाएंगे। पहली सिटी बस को बस स्टैंड से अग्रसेन चौक, महम गेट, झंकार मोड़, लघु सचिवालय के समीप से हांसी रोड के बासिया भवन होते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ का रूट मिलेगा। जबकि दूसरी सिटी बस को बस स्टैंड से अग्रसेन चौक होते हुए हांसी गेट, घंटाघर होते हुए रेलवे स्टेशन का रूट मिलेगा। वापसी में भी ये बस इन्हीं रूटों से होकर गुजरेगी। सिटी बस सेवा में राजस्व का फायदा मिला तो इनकी संख्या में बढ़ोतरी कर नए रूट भी शुरू हो सकते हैं।
-- -- -- -- -
रोडवेज विभाग लगातार बेहतर यात्री सेवाएं देने के लिए कदम उठा रहा है। इसी सप्ताह सिटी बस सेवा का संचालन भी शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारी हो चुकी है। सिटी बस सेवा में दो बसों का संचालन होगा। मात्र दस रुपये किराया निर्धारित किए जाने पर विचार किया जाएगा। नई बसों का संचालन भी शुरू हो चुका है।
- डॉ नेत्रपाल खत्री, महाप्रबंधक भिवानी डिपो हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।