फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Friends called and then beat the person to death.

Bhiwani News: दोस्तों ने फोन कर बुलाया, फिर पीट-पीटकर की व्यक्ति की हत्या

Tue, 05 Nov 2024 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 05 Nov 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
Friends called and then beat the person to death.
मृतक के परिजनों के ब्यान लिखते पुलिसकर्मी।
भिवानी। शहर के नया बाजार क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात हिसार के जींद मार्ग पर गांव भकलाना में मोहल्ला मोड़ पर हुई है। मंगलवार सुबह भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल में शव का हिसार पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के भाई की शिकायत पर चार दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव भकलाना निवासी सतबीर ने बताया कि उसका भाई सत्यवान (53) गांव में खेतीबाड़ी का काम करता था। उसके तीन बच्चे हैं दो लड़के और एक लड़की। उसका एक लड़का भिवानी में प्राइवेट स्कूल में बतौर अध्यापक कार्यरत है जबकि उसका एक बेटा और एक बेटी भिवानी में ही ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं। उसका भाई बच्चों सहित नया बाजार स्थित एक किराये के मकान में रहता था।
विज्ञापन

सतबीर ने बताया कि सोमवार शाम को सत्यवान को फोन कर उसके दोस्तों ने बुलाया था। इसके बाद वह अपनी बाइक लेकर घर से निकला था। शाम छह बजे सत्यवान की बेटी स्नेहा के साथ फोन पर बात हुई थी। इसके बाद बेटे सुनील से भी फोन पर बात हुई थी। रात नौ बजे सत्यवान का फोन आया था, लेकिन वह कुछ बताना चाहता था, मगर आवाज नहीं आ रही थी। उसके बाद परिजनों ने 10 से 12 बार सत्यवान के फोन पर कॉल की, मगर कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर बाद उसके पिता के फोन से ही किसी व्यक्ति ने उसके पिता की गांव भकलाना में मोहल्ला मोड़ पर बेसुध पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो सत्यवान के मुंह से खून निकल रहा था और सिर में गंभीर चोटें लगी थीं। मौके पर सत्यवान की बाइक और उसके दोस्तों की एक बाइक खड़ी थी।
वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल भिवानी लेकर पहुंची। सतबीर ने सत्यवान की पीट-पीटकर हत्या के चार दोस्तों पर आरोप लगाए हैं। इनमें भकलाना निवासी बिल्लू, मोधू व मोदर के अलावा एक अन्य शामिल है।

मृतक के शव का जिला नागरिक अस्पताल भिवानी में पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं मृतक के भाई की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस इस हत्या के मामले में विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। मौके पर क्राइम सीन टीम को भी बुलाया गया है। हत्या से जुड़े तथ्य जुटाए जा रहे हैं।
- निरीक्षक पवित्र, प्रभारी बास पुलिस थाना, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article