फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fraudulent money deposited in friend's bank account, accused arrested

Bhiwani News: दोस्त के बैंक खाते में डाले धोखाधड़ी के रुपये, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 Jun 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 03 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Fraudulent money deposited in friend's bank account, accused arrested
भिवानी। साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम ने अपने ही दोस्त का बैंक खाता धोखाधड़ी की रकम डालने के लिए इस्तेमाल करने के मामले में रविवार को तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जोधपुर निवासी महिंदर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना में गांव सूई निवासी दीपक ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि 16 फरवरी को उसे आईटीआई में साथ पढ़ने वाला उसका दोस्त कपिल मिला था। जिसके साथ उसका दोस्त रिंकू भी था। जिन्होंने बताया था कि वह फाइनेंस का काम करते हैं और उन्हें कुछ रुपए मंगवाने हैं। आरोपियों ने झूठ बोलकर धोखाधड़ी करके शिकायतकर्ता के बैंक खाते में धोखाधड़ी की रकम को डलवाया था। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था। साइबर क्राइम थाना भिवानी के मुख्य सिपाही रफीक ने इस मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस इस मामले में आरोपी कुलदीप व रिंकू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं आरोपी महिंदर से रिमांड अवधि के दौरान गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed