फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fraud case registered

Bhiwani News: फर्म के नाम 3.20 लाख का माल मंगवाकर हड़पा, धोखाधड़ी का केस दर्ज

Sun, 19 May 2024 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 19 May 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Fraud case registered
भिवानी। बिहार निवासी तीन लोगों ने भिवानी निवासी एक व्यक्ति से उसकी फर्म के नाम से झूठा कॉल कर 3.20 लाख का सामान हड़प करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत औद्योगिक पुलिस थाना में दी है। जिस पर धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भारत नगर निवासी श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि कोविड की वजह से उसके परिवार में उसकी माता व तीन साल की बच्ची ही है। बच्ची की माता, उसके पिता, बहन की कोविड में मौत हो चुकी है। उसका स्कूल बैग का छोटा काम है। उसका मोबाइल नंबर बिहार निवासी तोशिफ खान, आशफाक खान गिरोह के अन्य सदस्यों के पास था।
विज्ञापन

उसके मोबाइल नंबर का नाजायज फायदा उठाकर आरोपियों ने साजिश के तहत कुछ नंबरों पर व्हाट्सएप पर पंजाब मिलिट्री नामक लुधियाना की फर्म के नाम का गलत इस्तेमाल करके अपने गिरोह के लिए माल मंगवा लिया। उसने विश्वास कर 3.20 लाख रुपये का सामान भेज दिया, जिसकी बिल्टी भी उसके पास है। इसके बाद फर्म के पास माल नहीं पहुंचा, जबकि आरोपियों ने उस माल को हड़प लिया। वहीं पैसा मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed