फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   fraud

40 किसानों से धोखाधड़ी करने वाले मिल मालिक पर धोखधड़ी का केस दर्ज

Tue, 13 Aug 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
fraud
बहल की अलख ऑयल मिल में किसानों से हुई करीब डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दोनों मिल मालिकों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। किसानों ने लिखित में बहल थाने में शिकायत दी थी, जिस पर 40 किसानों के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन

किसानों ने शिकायत में बताया कि अलख तेल मिल गांव बहल में पिलानी रोड पर है। उसके मालिक सीताराम व अनिल राजगढिया हैं। किसानों को बताया था कि अनिल राजगढिया मिल का मैनेजर था और मिल का दूसरा मालिक सीताराम बतौर लेन-देन का जिम्मेदार है। अनिल राजगढिया बहल क्षेत्र से बाहर का होने के कारण किसानों से उसकी कोई जान पहचान नहीं थी। किसान मिल के मालिक सीताराम के विश्वास व जिम्मेदारी पर ही व्यापार के लिए अनाज देते थे। किसानों से बातचीत सीताराम ही करता था और वही इस बात की गारंटी देता था कि अनाज व सरसों तेल का भाव बढ़ने के बाद किसानों का हिसाब कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों से सरसों एवं अन्य अनाज आगे के भाव पर उधार ले लेते थे और उस अनाज के कुल वजन की लिखित में दे देते थे। जब कोई किसान अनाज का भाव काटता था तो उस अनाज की कीमत की लिखतम बतौर नकद रुपये लिख कर या कई बार अनाज का हवाला देकर भी चिट्ठी लिख देते थे। सीताराम ने अनिल राजगढिया से मिलकर योजना के तहत किसानों का पैसा ठगा और तीन दिन पहले अनिल राजगढिया को भगोड़ा दिखा दिया। अब किसान मील में अपने पैसे के लिए जाते हैं तो सीताराम कहता है कि अनिल राजगढिया किसी किसान का हिसाब बनाकर मुझे नहीं देकर गया। मिल में बहल, पाजू, सिरसी, सोरड़ा जदीद, गांव बास चनानी तहसील राजगढ जिला चुरू, ढाणी केहरा, गांव ढाणी सहजमानपुर, गांव सोरडा कदीम, गांव चैहड खुर्द, व गांव गुगलवा तहसील राजगढ जिला चुरू, गांव सुरपुरा खुर्द(गरवां) के किसानों से धोखाधड़ी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन किसानों से हुई धोखाधड़ी
सोरड़ा जदीद वासी मीरसिंह, सिरसी वासी हरपाल सिंह, राजेंद्र, इंद्राज, बदरीराम, पवन कुमार, जयबीर, ओमप्रकाश, होशियार सिंह, देवेन्द्र, जय सिंह, प्रदीप, भरत सिंह, जयप्रकाश, प्रवीन, मनोज, रणधीर सिंह, रोहताश, दीपचन्द, मीर सिंह, होशियार सिंह, सतबीर, जयनारायण, धर्मचंद, सतपाल, ओमप्रकाश, विनोद, सज्जन साबू, राजेश, सागरमल, सुरेश, नौबहार, रणबीर, संदीप, सतीश, संजय, सुरेश, पृथ्वी सिंह लंबोरिया और मनफूल।
किसानों की शिकायत पर मिल मालिक सीताराम व अनिल राजगढिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुनील कुमार, एसएचओ।
बहल थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed