फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fourth member of fraud gang arrested

Bhiwani News: वेबसाइट पर फर्जी आईडी बनाकर विदेशी लोगों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का चौथा सदस्य गिरफ्तार

Tue, 16 Jul 2024 08:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 16 Jul 2024 08:46 PM IST
विज्ञापन
Fourth member of fraud gang arrested
भिवानी। साइबर अपराध पुलिस थाना की टीम ने वेबसाइट पर फर्जी आईडी बनाकर विदेशी नागरिकों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस देने के नाम पर विदेशी नागरिकों से धोखाधड़ी करते थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक भिवानी वरुण सिंगला द्वारा थाना साइबर अपराध पुलिस को जिले में आम जनता को ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई कर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी आईडी बनाकर ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस देने के नाम पर यूनाइटेड किंगडम के लोगों से धोखाधड़ी कर रुपये ऐंठने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

थाना साइबर अपराध पुलिस भिवानी के उप निरीक्षक विकास कुमार को सूचना मिली कि भिवानी निवासी कुछ व्यक्ति वेबसाइट पर एस्कॉर्ट सर्विस के नाम से फर्जी आईडी बनाकर ऐड लगाकर यूनाइटेड किंगडम के नागरिकों को धोखाधड़ी कर रुपये ऐंठ रहे हैं। उप निरीक्षक विकास कुमार ने 15 जुलाई को भिवानी से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इसकी पहचान बलविंदर निवासी बिधवान के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल किए गए बैंक खातों को उपलब्ध कराने का काम करता था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed