फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fourth accused arrested for using friend's bank account to deposit fraudulent money

Bhiwani News: दोस्त का बैंक खाता धोखाधड़ी की रकम डालने में प्रयोग करने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested for using friend's bank account to deposit fraudulent money
भिवानी। साइबर क्राइम पुलिस ने अपने ही दोस्त का बैंक खाता धोखाधड़ी की रकम डालने के लिए इस्तेमाल करने के मामले में चौथे आरोपी कपिल उर्फ बंटी निवासी बास आजमशाहपुर को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार साइबर क्राइम पुलिस थाना में सूई निवासी दीपक ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि 16 फरवरी को वह आईटीआई में साथ पढ़ने वाले दोस्त कपिल से मिला था। उसके साथ उसका दोस्त रिंकू भी था। जिन्होंने बताया कि वह फाइनेंस का काम करते हैं और उन्हें कुछ रुपए मंगवाने हैं। आरोपियों ने झूठ बोलकर धोखाधड़ी करके शिकायतकर्ता के बैंक खाते में धोखाधड़ी की रकम डलवा दी। इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। 17 सितंबर को थाना साइबर क्राइम भिवानी के मुख्य सिपाही रफीक ने इस मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कपिल ने अपने दोस्त दीपक का बैंक खाता आगे आरोपियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी की रकम डालने के लिए बेचा था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed