{"_id":"69a0ac8d9c7d904d320b050e","slug":"fourth-accused-arrested-for-fraud-of-rs-21-lakh-in-the-name-of-providing-job-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147399-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नौकरी दिलाने के नाम पर 21 लाख की धोखाधड़ी का चौथा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नौकरी दिलाने के नाम पर 21 लाख की धोखाधड़ी का चौथा आरोपी गिरफ्तार
Fri, 27 Feb 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। आयकर विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जोगिंदर निवासी गांव बलियाली ने थाना बवानीखेड़ा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपियों ने उसके बेटे को आयकर विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग समय पर उससे करीब 21 लाख रुपये ले लिए थे। बाद में आरोपियों ने उसके बेटे को आयकर विभाग का फर्जी जॉइनिंग लेटर दे दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत थाना बवानीखेड़ा में प्राथमिकी दर्ज की थी।
मामले में कार्रवाई करते हुए 25 फरवरी को उप निरीक्षक राकेश कुमार ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर मामले के चौथे आरोपी विमल निवासी शास्त्री नगर दिल्ली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से धोखाधड़ी में शामिल अन्य साथियों के संबंध में गहन पूछताछ की गई। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद वीरवार को पुनः न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे जिला कारागार भिवानी भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी विष्णु, दीपक व अनिल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस द्वारा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।