{"_id":"688bc0730b9969caab01f172","slug":"four-youths-snatched-the-trolley-from-the-driver-on-the-bypass-in-tosham-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137580-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तोशाम में बाईपास पर चार युवकों ने चालक से ट्राला छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तोशाम में बाईपास पर चार युवकों ने चालक से ट्राला छीना
Fri, 01 Aug 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
तोशाम। कस्बा तोशाम में वीरवार को बाईपास पर दिन दहाड़े चार युवकों ने ट्राले को रुकवाकर ड्राइवर से छीन लिया। गाड़ी मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर गाड़ी को जीपीएस के माध्यम से ट्रैक कर हांसी मार्ग पर पकड़ लिया। गाड़ी छीनने वाले दो युवकों को मौके पर पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा दोनों को वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया।
ढाणी सरल निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को उसका ट्राला तोशाम से भिवानी की तरफ जा रहा था। बाईपास पर चार युवकों ने गाड़ी रुकवाकर ड्राइवर से गाड़ी छीन ली। उसके बाद दो युवक गाड़ी में सवार होकर गाड़ी को हांसी की तरफ ले गए। दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके पीछे गए। जीपीएस के माध्यम से गाड़ी को ट्रैक कर हांसी मार्ग पर अलखपुरा के पास पकड़ लिया। दो युवकों को मौके पर पकड़ा। दोनों को पकड़कर पुलिस को हवाले कर दिया। पुलिस ने गाड़ी मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।
थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि मामले में दो आरोपी सागवान निवासी रामबीर व डाडम गांव के विक्रम को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया गया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य आरोपियों को अतिशीघ्र काबू कर लिया जाएगा।