फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four youths riding on two bikes open aerial firing in Dhanana, death of elderly man in panic

धनाना में दो बाइकों पर सवार होकर आए चार युवकों ने की हवाई फायरिंग, दहशत से बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Four youths riding on two bikes open aerial firing in Dhanana, death of elderly man in panic
मृतक बहाल सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। गांव धनाना तृतीय में शनिवार रात 10.30 बजे दो बाइकों से आए चार युवकों ने हवाई फायरिंग कर सनसनी फैला दी। दहशत में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृत बुजुर्ग के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद सहित चार युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मामला पति-पत्नी के बीच अनबन का है। पूरे मामले की जांच के बाद ही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

गांव धनाना तृतीय निवासी महेंद्र (35) ने बताया कि वे दो भाई हैं। उनके पिता बहाल सिंह (63) दूसरे घर में उनसे अलग रहते हैं। महेंद्र ने बताया कि उसकी शादी रोहतक के महम के गांव बलंभा निवासी नीलम के साथ करीब 15 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे एक लड़का व एक लड़की हैं। 28 जुलाई को उसका अपनी पत्नी नीलम के साथ मनमुटाव हो गया था। इसके बाद वह छोटे भाई कृष्ण व माता-पिता के पास दूसरे घर में रह रहा था। शनिवार सुबह उसके फोन पर उसकी साली के लड़के संदीप की कॉल आई थी। इस पर उसने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी मिलने के बाद मुंढाल पुलिस चौकी में शिकायत दी थी।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 10.30 बजे दो बाइकों पर सवार होकर उसके भाई के घर के सामने चार युवक आए। घर के गेट को धक्का देकर खोला और फिर अंदर घुसकर हवाई फायरिंग कर दी। आरोपियों ने चार हवाई फायर किए। इसी दहशत में उसके पिता बहाल सिंह की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात की जानकारी मुंढाल कलां पुलिस चौकी में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। वृद्ध के शव का रविवार सुबह भिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के बेटे ने सदर पुलिस को लिखित में बयान देकर आरोप लगाया कि उसके पिता की मौत आरोपियों द्वारा दहशत फैलाने के लिए की गई हवाई फायरिंग की वजह से हुई है।

सदर पुलिस ने मृतक बहाल सिंह के बेटे महेंद्र की शिकायत पर आरोपी गांव निनान हाल चंडीगढ़ निवासी संदीप व गांव बलंभा निवासी साले विनोद व ससुराल पक्ष के दो अन्य लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व हत्या के प्रयास सहित अन्य मामलों में केस दर्ज किया है। सदर पुलिस थाना प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed