फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four years after the survey, the washing line at the city station has not been built, leaving passengers without access to long-distance trains.

Bhiwani News: सिटी स्टेशन पर सर्वे के चार साल बाद भी नहीं बनी वाशिंग लाइन, यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेनों की सुविधा नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Four years after the survey, the washing line at the city station has not been built, leaving passengers without access to long-distance trains.
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री।
भिवानी। शहर के सिटी स्टेशन पर वाशिंग लाइन बनाए जाने के लिए रेलवे ने 2021 में सर्वे किया था लेकिन चार साल बीतने के बाद भी रेलवे ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते शहर के मुख्य स्टेशन पर कम क्षमता वाली वाशिंग लाइन होने के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों का जिले के यात्रियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। रेलवे ने जर्जर वाशिंग लाइन के पुनर्निर्माण के लिए 21 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन

दरअसल वर्ष 2021 में स्थानीय रेलवे अधिकारियों द्वारा भिवानी सिटी स्टेशन पर 26-कोच क्षमता की वाशिंग लाइन के निर्माण के लिए सर्वे किया गया था। सर्वे में यह पाया गया कि भिवानी सिटी स्टेशन के निकट रेलवे फाटक संख्या सी-49 (बामला एंड) के बाद रोहतक दिशा में रेलवे लाइन के साथ लगभग 19 मीटर चौड़ी भूमि उपलब्ध है जहां कोच केयर कॉम्प्लेक्स एवं 26-कोच वाशिंग-पिट लाइन का निर्माण संभव है।
विज्ञापन

वर्तमान में भिवानी जंक्शन पर 17 आईसीएफ कोच क्षमता की एक छोटी एवं जर्जर वाशिंग-पिट लाइन उपलब्ध है जिसका प्राथमिक अनुरक्षण 12 से 14 कोच वाली लगभग 8 पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए किया जा रहा है। इनमें से एक ट्रेन भिवानी से डहर का बालाजी वाया नारनौल संचालित होती है। पर्याप्त क्षमता की वाशिंग लाइन न होने के कारण दक्षिण, मध्य एवं दक्षिण-पूर्वी भारत की ओर जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों से जिले के यात्री वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेलवे द्वारा किए गए सर्वे के बाद भी सिटी स्टेशन पर वाशिंग लाइन का निर्माण नहीं हो पाया है। जिसके कारण देश के अन्य राज्यों में जाने वाले यात्रियों को जिले से सीधी सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में रेलवे द्वारा जल्द से जल्द ज्यादा कोच क्षमता वाली वाशिंग पिट लाइन का निर्माण किया जाना चाहिए। जिससे जिले के यात्रियों को सुविधा मिले सके। -हरीश गोस्वामी, सदस्य, उपभोक्ता एडवाइजरी कमेटी, बीकानेर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed