फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four options for Firni will be prepared through drone survey, final selection will be done in the next joint panchayat

Bhiwani News: ड्रोन सर्वे से फिरनी के चार विकल्प होंगे तैयार, अगली संयुक्त पंचायत में होगा अंतिम चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Four options for Firni will be prepared through drone survey, final selection will be done in the next joint panchayat
जूई मे चकबंदी को लेकर आयोजित पंचायत में मौजूद ग्रामीण
जूई। जूई खुर्द और जूई बिचली गांवों में चकबंदी के तहत फिरनी कायम करने और रास्तों की चौड़ाई को लेकर रविवार को जूई खुर्द की धर्मशाला में सुबह 11 बजे पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें ड्रोन सर्वे के माध्यम से फिरनी के चार विकल्प तैयार कर अगली पंचायत में अंतिम निर्णय लेने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता अनिल रापड़िया, सरपंच प्रतिनिधि जूई खुर्द, और जगबीर लाम्बा, सरपंच प्रतिनिधि जूई बिचली ने की। दोनों प्रतिनिधियों ने पंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों का आभार जताया। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चकबंदी मशीन ऑपरेटर आगामी 15 दिनों के भीतर ड्रोन के माध्यम से फिरनी की चार अलग-अलग लोकेशन के नक्शे तैयार करेंगे। इन नक्शों को गांव के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। ग्रामीणों की सहमति से एक फिरनी का चयन किया जाएगा ताकि चकबंदी का कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सके।
विज्ञापन

यह भी तय किया गया कि फिरनी की पीडीएफ तैयार होने के बाद दोनों गांवों की संयुक्त अगली पंचायत आयोजित की जाएगी। इस पंचायत में फिरनी के साथ-साथ रास्तों की चौड़ाई और अन्य संबंधित बिंदुओं पर अंतिम रूप से विचार कर निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर समजेश रापड़िया, राजेश श्योराण, महेंद्र शर्मा, बृजेश पंवार, ओमप्रकाश बादल, महेंद्र रापड़िया और बलवीर मसाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed