फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   four new corona positive found, girl student, doctors

चौ. बंसीलाल कॉलेज तोशाम की एक छात्रा समेत चार मिले संक्रमित

Sat, 13 Mar 2021 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
four new corona positive found, girl student, doctors
भिवानी। चौ. बंसीलाल कॉलेज तोशाम की एक और छात्रा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चार दिन पूर्व भी एक असिस्टेंट प्रोफेसर और पांच छात्राएं यहां पॉजिटिव मिलीं थी। छात्रा के अलावा तीन अन्य पॉजिटिव मिले हैं। अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 6372 तक पहुंच गया है। इनमें 6207 ठीक हो चुके हैं। वहीं एक्टिव केस 20 हो गए हैं। शुक्रवार को भी 1754 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।
विज्ञापन

पिछले करीब 10 दिन से कोरोना केस सामने आ रहे हैं। धीरे-धीरे यह आंकड़ा बढ़ रहा है। शुक्रवार को चार नए केस सामने आए। नए आए कोरोना पॉजिटिव में 19 वर्षीय छात्रा के अलावा बवानीखेड़ा की 36 वर्षीय महिला, मिरान का 18 वर्षीय युवक, मंढोली खुर्द का 23 वर्षीय युवक शामिल है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि कोरोना केस सामने आ रहे है और अब सावधानी रखने की जरूरत है। ऐसे में जरूरी है कि लोग सावधानी रखे। जरूरत हो तभी घर से बाहर निकले और सार्वजनिक स्थानों पर जाते समय सावधानी रखे। मास्क लगाए और सामुदायिक दूरी का पालन करें। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 1060 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए पीएचसी स्तर पर लगेगा मेगा कैंप : आर्य
लघु सचिवालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में मलेरिया वर्किंग कमेटी और वैक्सीनेशन को लेकर लगने वाले मेगा कैंप के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने की। बैठक में उपायुक्त ने मलेरिया की रोकथाम के लिए सभी विभागों को स्वच्छता को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 मार्च को पीएचसी स्तर पर होने वाले मेगा कैंप में अधिक से अधिक लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव की वैक्सीन लगे।
उपायुक्त ने बताया कि 15 मार्च को सामान्य अस्पताल से लेकर पीएचसी स्तर तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेगा कैंप लगाया जाएगा, जिसमें सुबह नौ से शाम चार बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने पंचायत विभाग को निर्देश दिए कि वे खंड स्तर पर पंचायत अधिकारियों की ड्यूटी तय करें ताकि अधिक से अधिक लोग वैक्सीन लगवाएं। सामान्य अस्पताल में सोमवार से रविवार को सभी सातों दिन वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पीएचसी पर मंगलवार, वीरवार, शुक्रवार को वैक्सीन लगाई जा रही है। पैनल पर लिए गए 12 निजी अस्पतालों में बुधवार, वीरवार व रविवार को वैक्सीन लगाई जा रही है। वैक्सीन कार्य के प्रभारी डॉ. आशीष ने बताया कि विगम 16 जनवरी से वैक्सीनेशन जारी है।

मलेरिया की रोकथाम के लिए सफाई जरूरी
मलेरिया वर्किंग कमेटी में अधिकारियों को निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि बारिश के दिनों में मच्छर पनपते हैं, जिससे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया होने की संभावना होती है। इसकी रोकथाम के लिए अपने घर व आसपास क्षेत्र में सफाई होना जरूरी है। कूलर या गमलों में पानी एकत्रित न हो। सरकारी कार्यालयों में शुक्रवार को ड्राई डे मनाया जाए। 16 मई को नेशनल डेंगू डे मनाया जाएगा और जून माह को मलेरियारोधी माह के रूप में मनाया जाएगा। डॉ. राकेश ने मलेरिया रोधी माह के बारे में प्रोजेक्टर पर जानकारी दी। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने मलेरिया की रोकथाम व कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए जाने वाले मेगा कैंप के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed