{"_id":"68aca2d72ab2d100200fc2e4","slug":"four-months-ago-the-minor-was-married-the-secret-was-revealed-when-she-became-one-month-pregnant-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-138684-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चार माह पहले कराई थी नाबालिग की शादी, एक माह की गर्भवती हुई तो खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चार माह पहले कराई थी नाबालिग की शादी, एक माह की गर्भवती हुई तो खुला राज
Mon, 25 Aug 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। बवानीखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग लड़की की शादी और फिर उसके गर्भवती होने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार करीब चार माह पहले हिसार जिले की साढ़े 17 साल की एक नाबालिग लड़की की शादी बवानीखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में कराई गई थी। शादी के बाद नाबालिग गर्भवती हो गई। जब परिजन उसका चेकअप कराने सरकारी अस्पताल पहुंचे तो जांच में उसके करीब दो माह से अधिक का गर्भ ठहरने की पुष्टि हुई।
महिला चिकित्सक ने आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों से उसकी उम्र की जांच की तो पता चला कि वह दिसंबर में 18 वर्ष की होगी जबकि परिजनों ने उससे पहले ही शादी कर दी थी। चिकित्सक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मामला जिला बाल कल्याण समिति के संज्ञान में आया। पुलिस ने नाबालिग के मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराने के बाद आरोपी पति पर पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित नाबालिग की मंगलवार को जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष काउंसिलिंग कराई जाएगी।
आज होगी नाबालिग की काउंसिलिंग
बवानीखेड़ा क्षेत्र में हिसार जिले की एक नाबालिग लड़की के शादी के बाद उसके गर्भवती होने की सूचना आई थी। समिति ने मामले का संज्ञान लेकर बयान दर्ज कराए हैं। मंगलवार को लड़की की काउंसिलिंग कराई जाएगी। नाबालिग को समिति की ओर से हरसंभव मदद दिलाई जाएगी। - सतेंद्र तंवर, सदस्य जिला बाल कल्याण समिति भिवानी
विज्ञापन
आरोपी पति पर केस दर्ज
नाबालिग पीड़िता के मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और चाइल्ड मेरिज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है और मेडिकल भी कराया जा रहा है। - निरीक्षक ओमप्रकाश, एसएचओ बवानीखेड़ा थाना