फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four convicts sentenced to life imprisonment for killing Vikas

Bhiwani News: विकास की हत्या करने के चार दोषियों को आजीवन कारावास

Mon, 16 Jun 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 16 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Four convicts sentenced to life imprisonment for killing Vikas
भिवानी। जिला सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया की कोर्ट ने जमालपुर निवासी विकास की हत्या करने के 4 दोषियाें को उम्रकैद की सजा सुनाई। इसी मामले में न्यायालय ने प्रत्येक दोषी पर 15,500 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

रवि निवासी जमालपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 अगस्त 2021 की सुबह को आरोपियों द्वारा जान से मारने की नीयत से उन पर गोली चलाई थी। जिसमें उसका दोस्त साहिल व विकास गोली लगने से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान विकास की पीजीआई रोहतक में मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

न्यायालय ने दोषियों पर निम्न धाराओं के तहत सजा व जुर्माना लगाया है
1. दोषी अरविंद निवासी जमालपुर को धारा 323, 34 भारतीय दंड संहिता में 01 वर्ष कैद की सजा व 500 जुर्माना, धारा 307, 34 भारतीय दंड संहिता के तहत 07 वर्ष कैद व 5,000 जुर्माना, धारा 302, 34 भारतीय दंड संहिता के तहत उम्रकैद की सजा व 10,000 जुर्माना, धारा 27 शस्त्र अधिनियम के तहत 3 वर्ष कैद व 5,000 का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. राजू उर्फ गुरबाज सिंह निवासी गांव सिपर को 323, 34 भारतीय दंड संहिता के तहत 1 वर्ष की कैद व 500 का जुर्माना, धारा 307,34 भारतीय दंड संहिता के तहत 7 वर्ष की कैद व 5,000 जुर्माना, धारा 302, 34 भारतीय दंड संहिता के तहत उम्रकैद की सजा व 10,000 का जुर्माना लगाया है।
3. जसवंत निवासी जमालपुर को 323, 34 भारतीय दंड संहिता के तहत 1 वर्ष कैद व 500 का जुर्माना, धारा 307,34 भारतीय दंड संहिता के तहत 7 वर्ष कैद व 5,000 जुर्माना, धारा 302,34 भारतीय दंड संहिता के तहत उम्रकैद व 10,000 का जुर्माना लगाया है।

4. हरेंद्र निवासी जमालपुर को 323,34 भारतीय दंड संहिता के तहत 1 वर्ष कैद व 500 का जुर्माना, धारा 307,34 भारतीय दंड संहिता के तहत 7 वर्ष कैद व 5,000 जुर्माना, धारा 302, 34 भारतीय दंड संहिता के तहत उम्रकैद व 10,000 का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed