फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four booked for allegedly breaking the old well on Shamlat land

Bhiwani News: शामलात भूमि के पुराने कुएं को तोड़ने का आरोप, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 31 Jul 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 31 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Four booked for allegedly breaking the old well on Shamlat land
बहल। गांव ओबरा की शामलात भूमि में स्थित पुराने कुएं को तोड़ने का मामला सामने आया है। पंचायत की शिकायत पर बहल थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में सरपंच रविंद्र सिंह ने बताया कि 22 जून को उन्हें सूचना मिली थी कि शामलात भूमि में बने पुराने कुएं को जेसीबी से तोड़ा जा रहा है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने काम रुकवाने का प्रयास किया लेकिन आरोप है कि संबंधित लोगों ने उनकी बात नहीं मानी। विरोध करने पर उन्हें धमकी दी गई और कुएं से मोटर, भुण, पाट-चौका और लोहे का जाल ले गए। सरपंच ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा किया है। थाना प्रभारी उग्रसेन ने बताया कि जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed