फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four accused arrested in the case of theft, used to watch the locked lock of the house to execute the theft incident

Bhiwani News: चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, घर का बंद ताला देख देते थे चोरी की वारदात को अंजाम

Mon, 21 Aug 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 21 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in the case of theft, used to watch the locked lock of the house to execute the theft incident
भिवानी। पुलिस ने चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बंद घर को देखकर उसके अंदर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भिवानी की ब्रजवासी कॉलोनी निवासी संदीप व राहुल और रोहतक के भालोठ निवासी सावन व रोहित के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने संदीप व राहुल को दो दिनों के रिमांड पर लिया है, जबकि सावन व रोहित को न्यायालय ने जिला कारागार में भेजने के आदेश दिए है। औद्योगिक पुलिस थाना में सत्यपाल नाम के व्यक्ति ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि उसका घर बंद था। पीछे से अज्ञात चोर उसके घर से नकदी, आभूषण व बाइक चोरी कर ले गए। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए एसआई रोहताश ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बाइक पर शहर में घूमते थे और जिस भी घर पर ताला लगा हुआ होता तो उसका ताला तोड़कर चोरी करते थे। आरोपी संदीप व राहुल के खिलाफ औद्योगिक पुलिस थाना में दो व शहर थाना में एक चोरी का केस पहले से दर्ज है। आरोपियों से पूछताछ में रोहतक में एक चोरी करने का भी खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed