{"_id":"66b39a2345531ec0a000595b","slug":"four-accused-arrested-for-stealing-goat-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-121374-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चार जगह से बकरी चोरी करने के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चार जगह से बकरी चोरी करने के चार आरोपी गिरफ्तार
Wed, 07 Aug 2024 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 07 Aug 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिला पुलिस ने गांव पुरनपुरा में तीन जगह में बकरी चोरी के तीन आरोपियों समेत चार जगह से बकरी चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुरनपुरा मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिजेंद्र, सनेश व अजय निवासी गांव चांग के रूप में हुई है। पुरनपुरा निवासी रवि, जसबीर व कपिल ने थाना सदर पुलिस को अलग-अलग शिकायत दर्ज करवाई थी। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को थाना सदर के मुख्य सिपाही संदीप कुमार ने गांव पुरनपुरा में तीन जगह से बकरी चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों से तीनों मामलों में कुल 76,500 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
वहीं, भिवानी सीआईए स्टाफ प्रथम ने गांव गोविंदपुरा से पशु चोरी करने के मामले में छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव मुंढाल निवासी शिवा के रूप में हुई है। गोविंदपुरा निवासी पुष्पेंद्र ने थाना सदर पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी।
पुलिस को दी शिकायत में पुष्पेंद्र ने बताया कि 24 मई की रात को चोर उनके आंगन में बंधी हुई बकरियों को गाड़ी में डालकर चोरी करके ले गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी मामले में कार्यवाही करते हुए मंगलवार को सीआईए प्रथम के मुख्य सिपाही सुनील कुमार ने गांव गोविंदपुरा से बकरी चोरी करने के मामले में छठे आरोपी को गांव मुंढाल से गिरफ्तार किया है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग की गई दो गाड़ियों को बरामद किया जा चुका है। वहीं मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। आरोपी शिवा को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।