{"_id":"65f733c83f4040a886073c43","slug":"former-soldiers-remained-on-strike-at-the-martyr-memorial-for-the-third-day-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-114762-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शहीद स्मारक पर तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शहीद स्मारक पर तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे पूर्व सैनिक
Sun, 17 Mar 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
धरने पर पूर्व सैनिको को संबोधित करते वक्ता।
भिवानी। नेहरू पार्क स्थित शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार कार्य में लीपापोती के विरोध में पूर्व सैनिकों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रविवार को धरनारत्त पूर्व सैनिकों के समर्थन में हरियाणा प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान के पूर्व सैनिक भी पहुंचे। इस दौरान झुंझुनू के पूर्व सैनिकों ने चेतावनी दी कि यदि भिवानी जिला प्रशासन इस मामले में जल्द संज्ञान लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाता है तो यह आंदोलन पूरे देश में सक्रिय होगा।
शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार कार्य में बरती जा रही लीपापोती शहीदों के त्याग एवं बलिदान का अपमान है, जिसे जिला प्रशासन भी चुपचाप बैठे देख रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे में जिला प्रशासन को चाहिए कि शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार कार्य में लीपापोती रोककर इसे फिर बनाया जाए। अन्यथा पूर्व सैनिकों का संघर्ष उग्र रूप लेगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस अवसर पर झुंझुनू से पूर्व सैनिक, गौरव समिति चरखी दादरी, इंडियन वेटरन आर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष चरण सिंह मलिक, झज्जर के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, वेटरन संगठन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष पवन सैनी, जनकल्याण सेवा समिति भिवानी के अध्यक्ष अजीत सिंह, नेत्रपाल तंवर, एक्स सर्विस मैन वेलफेयर सोसायटी के प्रधान सुभाष डरोलिया, कप्तान अजीत सिंह, कैप्टन हरिकिशन शर्मा, वूमेन हेल्पिंग सोसायटी की अध्यक्ष सुशीला देवी सिंह सहित अनेक पूर्व सैनिक मौजूद रहे।