फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   former soldier shot dead In Bhiwani

चचेरे भाई ने पूर्व फौजी को कनपटी पर मारी गोली, आधे घंटे तक पिस्तौल लहराकर ग्रामीणों को धमकाया

Wed, 28 Aug 2019 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 28 Aug 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
former soldier shot dead In Bhiwani
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव रोहणात में मंगलवार सुबह सवा आठ बजे घर में घुसकर एक पूर्व सैनिक को उसी के चचेरे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। घायल सैनिक को जब ग्रामीण व परिजन गाड़ी से अस्पताल लाने लगे तो आरोपी युवक ने गाड़ी के टायर में गोली मारकर हवा निकाल दी।

विज्ञापन


वह गाड़ी के आगे ही हवा में पिस्तौल लहराते हुए ग्रामीणों को पास आने पर गोली मारने की धमकी देता रहा। इस दौरान घायल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह, सीआईए टीम, बवानीखेड़ा थाना पुलिस, फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने हिसार में भी छापेमारी की।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी गांव रोहणात निवासी जागृति देवी ने बताया कि उसका पति चंद्रपाल फौज से रिटायर होने के बाद गुजरात के शहर दाहिद में प्राइवेट नौकरी करता था। वह जन्माष्टमी पर घर आया हुआ था और उसे बुधवार को वापस गुजरात कंपनी में काम पर जाना था। जागृति देवी ने बताया कि मंगलवार सुबह सवा आठ बजे उसके घर में शमशेर उर्फ सोनू नामक युवक हाथ में पिस्तौल लेकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने उसके पति की कनपटी पर दो गोली दाग दी। गोली चलने की आवाज सुनकर जब वह अपने पति की तरफ दौड़ी तो आरोपी ने उसे भी जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी तरफ पिस्तौल तान दी। उसके जेठ राजकुमार व सत्यवान के साथ अन्य लोगों ने उसे एक कमरे में सुरक्षित रखने के लिए बंद कर दिया।

आरोपी ने सरेआम पिस्तौल लहराते हुए धमकी दी कि उसके पास कोई आया तो उसे गोली मार दूंगा। परिजनों द्वारा लाई गाड़ी के टायर में भी आरोपी ने गोली मार दी। करीबन आधे घंटे तक गाड़ी के आगे ही शमशेर पिस्तौल लहराते हुए ग्रामीणों को डराता रहा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी हवा में पिस्तौल लहराते हुए बाइक से फरार हो गया। पुलिस की मदद से परिजन चन्द्रपाल को खून से लथपथ हालत में लेकर जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बलजीत के उकसाने पर मारी थी गोली
जागृति देवी का आरोप है कि शमशेर उर्फ सोनू वारदात को अंजाम देने से पहले उनके पड़ोसी बलजीत की छत पर चढ़ा हुआ था। उसके साथ बलजीत का लड़का अंकित भी खड़ा था। जब सोनू ने हवाई फायर किया तो बलजीत ने कहा कि नीचे जाकर उसके घर में घुसकर छाती में गोली मार। उसी के उकसाने के बाद शमशेर उनके घर छत के रास्ते से ही घर में घुस गया और फिर चंद्रपाल की कनपटी पर गोली मारी। वारदात के बाद आरोपी फिर से छत पर गया और वहां पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी।

पहले ही जान को बताया था खतरा
जागृति ने बताया कि उसने छह-सात दिन पहले बवानीखेड़ा पुलिस थाने में शिकायत दी थी कि उन्हें सोनू से जान का खतरा है। कल भी उसने थाने में फोन कर सोनू से अपनी व अपने परिवार की जान को खतरा बताया था, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जागृति ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। उसका बेटा संदीप नेवी में नौकरी करता है और उसकी पोस्टिंग मुम्बई में है। उनकी बेटी अनामिका चेन्नई में रहती है और शादीशुदा है। अब उसके परिवार के बाकी सदस्यों की जान को भी खतरा है।

मृतक की पत्नी जागृति ने बताया कि उनका पहले कोई विवाद नहीं था। कुछ दिन पहले शमशेर उर्फ सोनू ने उनके खेत की जमीन पर अपना हक जताया था। जबकि इस जमीन से उसका कोई लेना-देना नहीं था। इस बात को लेकर शमशेर सोनू का अपनी मां के साथ भी झगड़ा हुआ था।

चंद्रपाल नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक की पत्नी जागृति के बयान पर गांव रोहणात निवासी शमशेर उर्फ सोनू, बलजीत व उसके बेटे अंकित के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-एसआई वीरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, बवानीखेड़ा थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed