फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   former sarpanch, sons murdrer brother, beat

पूर्व सरपंच के बेटे के हत्यारोपी के भाई को पीटा

Thu, 17 Sep 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
former sarpanch, sons murdrer brother, beat
गांव बापोड़ा में पूर्व सरपंच विश्वनाथ के बेटे श्रीकांत की हत्या में आरोपी गगन के भाई राजेश उर्फ कालिया के साथ कार में सवार होकर आए दो युवकों ने मारपीट की। घायल युवक को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया वहीं मामले की शिकायत भी सदर पुलिस को दी। सदर पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दिए बयान में गांव बापोड़ा निवासी 26 वर्षीय राजेश उर्फ कालिया ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। बुधवार सुबह दस बजे वह अपने घर के बाहर गली में खड़ा था कि इसी दौरान सफेद रंग की कार में सवार होकर दो युवक आए और दोनों ने उसे पकड़कर डंडों से पीटा। आरोपियों ने धमकी दी कि तेरे भाई गगन ने हमारे परिवार में श्रीकांत की हत्या की है, इसलिए तेरे पूरे परिवार को नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने पूरे परिवार को गांव छोड़कर जाने की भी धमकी दी। इसके बाद उसकी भाभी वहां पहुंची और उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आई। गौरतलब है कि गांव बापोड़ा निवासी पूर्व सरपंच विश्वनाथ के इकलौते बेटे श्रीकांत की हत्या में गांव के ही गगन नामक युवक का नाम भी शामिल हैं, जिस पर श्रीकांत की हत्या कर उस पर गाड़ी चढ़ाने के आरोप लगे हैं। फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में चल रहा है, इसी दौरान उसके भाई पर हमले की बातें सामने आई हैं। मामला आपसी परिवारों की खूनी रंजिश से जुड़कर देखा जा रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed