{"_id":"67017fafbeb4e98b56064dd5","slug":"former-sarpanch-had-two-clashes-with-the-woman-bhiwani-news-c-21-hsr1027-479540-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तोशाम के पूर्व सरपंच देवराज पर लगे मतदाताओं को पैसे का लालच देकर वोट खरीदने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तोशाम के पूर्व सरपंच देवराज पर लगे मतदाताओं को पैसे का लालच देकर वोट खरीदने का आरोप
Sat, 05 Oct 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 05 Oct 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। तोशाम के पूर्व सरपंच देवराज गोयल के साथ मतदाताओं को पैसे का लालच देकर खरीदने का आरोप धक्का बस्ती निवासी महिला ने लगाया है। इसकी शिकायत उसने तोशाम पुलिस को दी है। सूत्रों के अनुसार मतों के पैसे के लेन-देन के मामले में देवराज सरपंच के साथ दो बार झड़प भी हुई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
राजीव नगर धक्का बस्ती तोशाम निवासी महिला सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका मतदान केंद्र वार्ड आठ में बूथ संख्या 24 है। शनिवार को जब वह मतदान केंद्र संख्या 24 पर अपना वोट डालने गई तो उसने देखा कि पूर्व सरपंच देवराज गोयल रामकिशन नामक व्यक्ति की दुकान पर बैठे हुए मतदाताओं को वोट खरीदने के लिए पैसे दे रहे थे।
महिला ने बताया कि देवराज गोयल ने उसे भी दुकान के अंदर बुलाया और एक हजार रुपये की रिश्वत की पेशकश की। एक हजार रुपये देकर देवराज अपने अनुसार वोट देने की बात कह रहा था। इसके लिए उसने साफ मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने उसको डराना-धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि इन दोनों बूथों के मतदाता अनुसूचित वर्ग से हैं। महिला ने बताया कि देवराज गोयल ने मतदाताओं को रिश्वत देकर और डरा-धमकाकर वोट देने के लिए प्रभावित करने का प्रयास किया। महिला ने बताया कि देवराज गोयल न तो बूथ संख्या 23 के मतदाता हैं और न ही बूथ संख्या 24 में। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि शिकायत आई है, जांच की जाएगी।
ये बोले पूर्व सरपंच देवराज गोयल
इस बारे में देवराज गोयल ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि वह सागवान मार्ग पर रामकिशन सेठ की दुकान में बैठा था। वहां रामकिशन व वह दोनों ही थे। देवराज ने बताया कि उसके ऊपर लगाए गए पैसे के लेनदेन का आरोप गलत है। जब वह दुकान में बैठा था तो उसके साथ बदतमीजी भी की गई।