फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Former minister Ram Bilas gave a controversial statement- Lord Parshuram ended terrorism 21 times

Bhiwani News: पूर्व मंत्री रामबिलास ने दिया विवादित बयान- भगवान परशुराम ने 21 बार आतंकवाद को खत्म किया

Mon, 26 May 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 26 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Former minister Ram Bilas gave a controversial statement- Lord Parshuram ended terrorism 21 times
 पूर्व मंंत्री रा​मबिलास शर्मा
भिवानी। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा के बाद रविवार को भिवानी पहुंचे पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने 21 बार आतंकवाद को खत्म किया। पूर्व मंत्री शर्मा यहां 30 मई को रोहतक में आयोजित भगवान परशुराम जयंती का निमंत्रण देने पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस दौरान मीडिया से बातचीत में रामबिलास ने कहा कि भगवान परशुराम ने 21 बार धरती से आतंकवाद खत्म किया। उनका फरसा परमाणु बम था। जबकि पौराणिक कथाओं में कहा गया है कि भगवान परशुराम ने 21 बार क्षत्रियों का खात्मा किया था। ऐसे में इस बयान को क्षत्रियों का विरोधी माना जा रहा है। शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने अब ब्रह्मपुत्र नदी किनारे भगवान परशुराम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा बनवा कर रेल पहुंचा दी।
विज्ञापन

यहां रामबिलास शर्मा राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा के विवादित बयान पर पूछे सवाल पर तो चुप रहे पर राहुल गांधी पर कई कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि ये हर बार सेना पर सवाल उठाते हैं। विदेश जाकर भारत के दुश्मनों व गद्दारों के साथ मंच साझा कर देश का अपमान करते हैं। बेचारी सोनिया गांधी राहुल का ट्यूशन लगवाती हैं पर वो बार-बार फेल हो जाता है। शर्मा ने कहा कि सोनिया राहुल को 20 बार लांच कर चुकी हैं पर वो हो ही नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed