{"_id":"688fa3bd81699aca330aca03","slug":"former-cps-ramkishan-fauji-assessed-the-situation-of-waterlogging-bhiwani-news-c-21-1-hsr1034-680533-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी ने लिया जलभराव की स्थिति का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी ने लिया जलभराव की स्थिति का जायजा
Sun, 03 Aug 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
जलभराव क्षेत्र का जायजा लेते पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी।
बवानीखेड़ा। क्षेत्र के तिगड़ाना, धनाना, बड़ेसरा, मुंढाल और तालु गांवों में जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। स्कूल, अस्पताल और खेतों में पानी भर चुका है, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। रविवार को क्षेत्र का दौरा कर पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी ने कहा कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल और बीमारों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो गया है, वहीं किसानों की फसलें भी बर्बाद हो रही हैं। उन्होंने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हर साल बारिश में यही हाल होता है और प्रशासन इसे नजरअंदाज करता है। पूर्व सीपीएस ने मांग की कि किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए ताकि उनकी आर्थिक स्थिति को थोड़ा संबल मिल सके।